{"_id":"41-105840","slug":"Banda-105840-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरैनी में मतदाता पंजीकरण मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरैनी में मतदाता पंजीकरण मेला
Banda
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बांदा। संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत नरैनी तहसील परिसर में 18 नवंबर को मतदाता पंजीकरण मेला लगेगा। उप जिलाधिकारी नरैनी ने बताया कि अलग-अलग काउंटर लगाकर संशोधन, परिवर्धन, अपमार्जन और नए मतदाताओं का पंजीकरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 20 नवंबर तक संबंधित मतदान केंद्रों में बूथ लेविल अधिकारी दावे-आपत्तियां स्वीकार करेंगे। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी व खंड विकास अधिकारियों, लेखपालों समेत क्षेत्रीय कर्मचारियों को प्रचार-प्रसार करने को कहा गया है।
विज्ञापन