{"_id":"41-105829","slug":"Banda-105829-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनमैन की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइनमैन की करंट से मौत
Banda
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बांदा। खंभे पर चढ़कर बिजली के तार जोड़ रहा लाइनमैन करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। जिला अस्पताल लाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। अतर्रा थाना क्षेत्र के सेमरिया मिर्दहा गांव निवासी महेश प्रसाद (26) पुत्र नत्थूराम कमासिन विद्युत सब स्टेशन पर संविदा पर तैनात था। रविवार की शाम वह दलपा पुरवा गांव में विद्युत पोल पर चढ़कर लाइन जोड़ रहा था। इससे पहले उसने सब स्टेशन से शटडाउन लिया था। तार जोड़ते समय अचानक विद्युत चालू कर देने से करंट की चपेट में आ गया। परिजन व ग्रामीण उसे जिला अस्पताल ले जाते, इससे पहले उसने दम तोड़ दिया। मृतक अविवाहित था। ब्यूरो
विज्ञापन