फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   दो युवा मजदूरों की सड़क हादसे में मौत

दो युवा मजदूरों की सड़क हादसे में मौत

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Banda
Banda Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बबेरू। धनतेरस और दीपावली का खर्च जुटाने को मजदूरी करने जा रहे दो युवा मजदूरों की सड़क हादसे में मौत हो गई। 14 मजदूर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौत का सामान वही मशीन बनी जिस पर वह मसाला बनाने की मजदूरी करते थे।
विज्ञापन

अहार गांव में निर्माणाधीन एक मकान में स्लैब पड़ना थी। रविवार को सीमेंट-कंक्रीट मिक्स कर मसाला बनाने की मशीन के साथ एक दर्जन से ज्यादा मजदूर स्लैब डालने जा रहे थे। सुबह करीब 9:30 बजे बांदा-बबेरू मुख्य मार्ग पर हरदौली खेर के पास ट्रैक्टर में बंधी मिक्चर मशीन का गुल्ला टूट गया और तेज रफ्तार के बीच पलट गई। मशीन पर सवार कारीगर और दर्जन भर मजदूर उसके नीचे दब गए। चीख-पुकार मच गई। इसी बीच वहां क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव और नगर पंचायत अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह यादव पहुंच गए। राहगीरों की मदद से मशीनों में दबे मजदूरों को बाहर निकलवाया। रामराज (40) पुत्र बुधइया (पतवन), छोटू (23) पुत्र बच्छराज व रामलाल (48) पुत्र बदइया (गौरीखानपुर), संदीप (22) पुत्र भोंदू, कमल, मोहम्मद अहमद (30) व उसका बड़ा भाई इशित्याक (गौरीखानपुर), रामचंद्र (38) पुत्र भगवानदीन, चुन्नू धुरिया (32) पुत्र नत्थू (हरदौली) को गंभीर घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से छह घायलों छोटू, रामराज, मोहम्मद अहमद, इश्त्यिाक, रामलाल और चुन्नू को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। छोटू और रामराज की हालत नाजुक होने पर उन्हें कानपुर रिफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही इन दोनों की मौत हो गई। अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed