फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   जेएन में चमका चंदेल का सितारा

जेएन में चमका चंदेल का सितारा

Sun, 21 Oct 2012 12:00 PM IST
Banda
Banda Updated Sun, 21 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बांदा। पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव में प्रतिष्ठापूर्ण अध्यक्ष पद पर गौरव सिंह चंदेल विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्भय सिंह मोंटी को 100 वोटों से शिकस्त दी। चंदेल को 652 और मोंटी को 552 वोट मिले। महामंत्री पद पर संदीप कुमार राही और उपाध्यक्ष शिवम सिंह गौर चिंगी चुने गए हैं। पुस्तकालय मंत्री पद पर जितेंद्र कुमार जीतू की जीत हुई है।
विज्ञापन

तीसरे पहर शुरू हुई मतगणना देर रात खत्म हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी डा.पीएम सैराहा ने नतीजों की घोषणा की। अध्यक्ष पद पर 11 प्रत्याशी थे। विनय प्रजापति 316, विनय सिंह शानू 316, अनूप यादव 170, पवित्र तिवारी 23, निर्भय सिंह 17 और चंद्रभान व लवकेश कुमार को सिर्फ एक-एक वोट मिला। महाविद्यालय में 2051 छात्राएं हैं। अध्यक्ष पद पर एकमात्र छात्रा प्रत्याशी श्रद्धा अग्निहोत्री को छात्राओं ने बुरी तरह नकार दिया। श्रद्धा को मात्र 53 वोट मिले हैं। 11 वोट अवैध घोषित कर दिए गए।
विज्ञापन

महामंत्री पद पर चार प्रत्याशियों के बीच मुकाबला था। संदीप कुमार राही (बीएससी तृतीय वर्ष) 1181 वोट लेकर विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सनद कुमार दीपू को 578 वोटों से हराया। दीपू को 603 वोट मिले। ज्ञान प्रताप ज्ञानू को 483 और अमित सिंह बउवा को 193 वोट प्राप्त हुए। 15 वोट अवैध घोषित किए गए। उपाध्यक्ष पद में भी चार प्रत्याशियों के बीच वोटों का बंटवारा हुआ। एमए पूर्वाद्ध (अर्थशास्त्र) के छात्र शिवम सिंह गौर चिंगी 1009 वोट पाकर 183 वोटों से विजयी घोषित किए गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सत्यम निगम (826 वोट) को शिकस्त दी। हिमांशु शर्मा को 323 और मोहित श्रीवास को 302 वोट हासिल हुए। 16 मत अवैध रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुस्तकालय मंत्री पद पर जितेंद्र जीतू ने जीत दर्ज कराई। उन्हें 1668 वोट मिले। अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवकरन (457 वोट) को 1211 वोटों से तगड़ी शिकस्त दी। इस पद के लिए भाग्य आजमा रहीं इकलौती छात्रा उम्मीदवार रंजना सिंह को 328 वोट प्राप्त हुए। 24 वोट अवैध घोषित किए गए। मतगणना के बाद देर रात मुख्य चुनाव अधिकारी डा.पीएम सैराहा ने चारों विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपे। इस अवसर पर प्राचार्य डा.नंदलाल शुक्ला भी उपस्थित थे। प्रत्येक पद के मत पत्रों की गिनती के लिए 4-4 टेबिल लगाई गई थी। कुल 12 राउंड में मतगणना पूरी हुई।

इससे पहले कड़ी किलेबंदी और पग-पग पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच पंडित जवाहरलाल नेहरू पोस्ट डिग्री कालेज छात्र संघ का चुनाव निपट गया। 61 फीसदी छात्र-छात्राओं ने वोट डाले। कुल 4028 छात्र-छात्राओं में 2465 ने मतदान किया। सुबह आठ बजे महाविद्यालय में बनाए गए 12 बूथों पर मतदान शुरू हुआ। बूथ संख्या 1 से 6 तक छात्राओं के लिए थे। बूथ संख्या 7 से 12 में छात्रों ने वोट डाले। 2051 छात्राओं में से 1177 ने मतदान किया। इसी तरह 1977 छात्रों में 1288 ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 874 छात्राओं और 689 छात्रों ने वोट डालने में दिलचस्पी नहीं ली। वह महाविद्यालय नहीं आए। महाविद्यालय गेट पर पुलिस और पीएसी तैनात की गई थी। अपने प्रत्याशियों के समर्थन में छात्रों की नारेबाजी पर कई बार पुलिस कर्मियों ने उन्हें खदेड़ा। स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन राष्ट्रीय अध्यक्ष अबरार अहमद से पुलिस की झड़प हो गई। मतदान के पूरे समय अपर जिलाधिकारी केएन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक स्वामी प्रसाद, प्राचार्य डा.नंदलाल शुक्ल, क्षेत्राधिकारी आशुतोष शुक्ल सहित कई थानों के प्रभारी और फोर्स मौजूद रहे। मतदान बूथों पर महाविद्यालय के टीचरों और कर्मचारियों को लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed