फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   9870 participants gave the Bundelkhand Pratibha Samman exam

Banda News: 9870 प्रतिभागियों ने दी बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान परीक्षा

Mon, 01 May 2023 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
9870 participants gave the Bundelkhand Pratibha Samman exam
बांदा। बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान के 12वें संस्करण की परीक्षा रविवार को ऑनलाइन हुई। इसमें लगभग 9870 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। परीक्षा का आयोजन यूपी के सात और एमपी के छह जिलों में हुआ। 10वीं, 12वीं और स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने सम्मान परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। 10 मई को परिणाम घोषित होगा।
विज्ञापन

परीक्षा संयोजक श्यामजी निगम ने बताया कि प्रतिभा सम्मान परीक्षा शांतिपूर्वक और नकलविहीन हो गई। अब जल्द परिणाम घोषित किए जाएंगे। परीक्षा में भौतिक, रसायन, जीवन विज्ञान, गणित और सामान्य अध्ययन के प्रश्न पूछे गए। परीक्षा दो चरणों में होनी है। पहले चरण में ऑनलाइन परीक्षा हो गई।
विज्ञापन

दूसरे चरण में प्रत्येक जनपद से वर्गवार चयनित प्रतिभागियों से निर्णायक मंडल द्वारा फोन पर साक्षात्कार लिया जाएगा। इसके बाद जनपद और पूरे बुंदेलखंड के वर्गवार विजेताओं के नाम 10 मई (बुधवार) को घोषित किए जाएंगे। हाईस्कूल और इंटर में इस वर्ष टॉपर रहे मेधावी छात्र-छात्राओं ने भी ऑनलाइन परीक्षा में प्रतिभाग किया। फोटो भी निर्धारित वेबसाइट पर पोस्ट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुंदेलखंड के 13 जनपदों से वर्गवार प्रथम व द्वितीय विजेताओं का चयन होगा। इस तरह कुल 80 प्रतिभागी (40 प्रथम व 40 द्वितीय) चयनित किए जाएंगे। मई माह के अंतिम सप्ताह में विजेताओं को लगभग 10 लाख रुपये के पुरस्कार और छात्रवृत्ति बांटी जाएगी। पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन केसीएनआईटी परिसर में होगा। परीक्षा व्यवस्था प्रमोद अवस्थी, राम नरेश सिंह गौतम, नीरज तिवारी, राघवेंद्र तिवारी, मयंक कुमार सिंह, आलोक वर्मा आदि ने संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed