फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   95 on the post of president, 709 filed papers for members

Banda News: अध्यक्ष पद पर 95, सदस्य के लिए 709 ने दाखिल किए पर्चे

Tue, 25 Apr 2023 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
95 on the post of president, 709 filed papers for members
अतर्रा/बबेरू/तिंदवारी/बांदा। नगरीय निकाय चुनाव में सोमवार को अंतिम दिन खासी गहमागहमी रही। अध्यक्ष पद पर भाजपा, बसपा, कांग्रेस, सपा सहित कुल अब तक 95 नामांकन हुए। सदस्य पद पर 709 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए। प्रत्याशी भारी भरकम जुलूस के साथ नामांकन स्थल पहुंचे तो लेकिन नामांकन स्थल की 200 मीटर परिधि में बने बैरियरों में समर्थकों को रोक लिया गया।
विज्ञापन

नामांकन स्थल के अंदर प्रत्याशी प्रस्तावक सहित चार लोगों को ही प्रवेश दिया गया। अंतिम दिन नामांकन स्थलों में सुरक्षा के खासे बंदोबस्त रहे। नामांकन स्थल को जाने वाले सभी मार्गों में पुलिस मुस्तैद रही। अधिकृत व्यक्तियों को ही आने-जाने की इजाजत दी गई। मीडिया कर्मियों को भी नामांकन स्थल के बाहर रखा गया। जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, एडीएम व संबंधित तहसीलों के एसडीएम ने नामांकन स्थलों का निरीक्षण कर जायजा लिया।
विज्ञापन


नगर पालिका बांदा, अध्यक्ष पद
मालती बासू (भाजपा), आदिशक्ति (कांग्रेस), गीता साहू (सपा),रिजवाना नोमानी (बसपा), श्याम देवी (भाकपा), उर्मिला, रुचि त्रिपाठी, प्रतिभा मिश्रा, शशि (निर्दलीय)।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका अतर्रा, अध्यक्ष पद
संगीता (भाजपा), आशा वर्मा (बसपा), पुष्पा (कांग्रेस), सुषमा पत्नी सोमचंद्र (सपा), उर्मिला (आजाद समाज पार्टी), सुषमा (जनअधिकार पार्टी), शिवकन्या, पूजा (निर्दलीय)।

नगर पंचायत मटौंध (अध्यक्ष पद)
सुधीर सिंह (भाजपा), अजय शुक्ला (कांग्रेस), बाबू (सपा), सुरेश (बसपा), निर्मला देवी (भाकपा), बिंदादीन (आम आदमी पार्टी), सुनिया, कामता प्रसाद, नरेंद्र सिंह, नरेश सिंह, हबीब अहमद, अनिल सिंह, सुशील कुमार, सुरेश, अरुण सिंह (निर्दलीय)।

नगर पंचायत तिंदवारी (अध्यक्ष पद)
राजकुमारी (भाजपा), संगीता (बसपा), किरन देवी (कांग्रेस), प्रियंका पटेल (सपा), प्रीति सविता (आम आदमी पार्टी), कलावती (आजाद समाज पार्टी), वंदना, उम्मेहानी लईक, उर्मिला देवी, चित्रा सिंह, सुधा साहू, राजकुमारी, संध्या, उर्मिला, कमला गिरी, कमला देवी, पुष्पा देवी, रामजानकी (निर्दलीय)।


नगर पंचायत बबेरू (अध्यक्ष पद)
विजय पाल (भाजपा), कृष्ण पाल (बसपा), रामनिवाज (कांग्रेस), सूर्यपाल (सपा), पुष्पेंद्र, मोहन लाल, अरविंद, बृजमोहन (निर्दलीय)।
नगर पंचायत नरैनी (अध्यक्ष पद)
नीलम (भाजपा), हरिकृष्ण (कांग्रेस), रामबाबू (बसपा), मूलचंद्र (सपा), शर्मिली बाई (भाकपा), संतशरण (आजाद समाज पार्टी), इंद्रपाल, चंद्रपाल, मोहन लाल, सतीश, गुड्डो (निर्दलीय)।
नगर पंचायत ओरन (अध्यक्ष पद)
मनोज कुमार (भाजपा), राकेश कुमार (सपा), सन्नो (बसपा), लक्ष्मीनारायण (कांग्रेस), राजा आजाद (आम आदमी पार्टी), फूलचंद्र, सुनीता (निर्दलीय)
नगर पंचायत बिसंडा (अध्यक्ष पद)
आशा (भाजपा), सम्पत (कांग्रेस), शिवसखी (बसपा), ममता (आम आदमी पार्टी), कृष्ण कुमारी (सपा), शोभा (भाकपा), सावित्री, नीलम, राशु (निर्दलीय)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed