फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   9407 candidates will give BEd entrance exam

9407 परीक्षार्थी देंगे बीएड प्रवेश परीक्षा

Mon, 02 Aug 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
9407 candidates will give BEd entrance exam
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट और महोबा में उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड (2021-23) 6 अगस्त को दो पालियों में होगी। इसके लिए चारों जिलों में 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा केंद्र बांदा जिले में नौ बनाए गए हैं। परीक्षा में कुल 9,407 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए जिला प्रशासन जुट गया। छह अगस्त को परीक्षा दो पालियों सुबह 9 से 12 बजे और दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी। बांदा में नौ परीक्षा केंद्र राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज और आर्यकन्या इंटर कालेज बनाए हैं।
विज्ञापन

इनमें डीएवी, पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय व आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में दो-दो केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की तैयारी के लिए मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह और जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने माध्यमिक शिक्षा विभाग को निर्देश जारी किए हैं। सेंटरों में यह परीक्षा कोविड गाइडलाइन के आधार पर पुलिस सुरक्षा के साथ आयोजित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल में परीक्षा के लिए बने केंद्र व परीक्षार्थियों की संख्या---
जनपद परीक्षा केंद्र परीक्षार्थी
बांदा 9 4091
चित्रकूट 4 1900
हमीरपुर 4 1517
महोबा 5 1899
योग 22 9407
उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड की तैयारी पूरी कर ली गई है। मंडलायुक्त और डीएम परीक्षा से संबंधित तैयारियों की रोजाना समीक्षा कर रहे हैं। सबसे ज्यादा केंद्र बांदा में बने हैं। परीक्षा की पूरी तैयारी है।
- विनोद सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed