{"_id":"61bf7a544b235f205d390c29","slug":"92-sweepers-freed-from-office-work-banda-news-knp670529597","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यालयों की चाकरी से 92 सफाईकर्मी मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यालयों की चाकरी से 92 सफाईकर्मी मुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। सरकारी कार्यालयों में सेवा दे रहे 92 सफाईकर्मियों को उनके मूल तैनाती स्थल पर जाने के आदेश जारी किए गए हैं। सीडीओ ने तीन दिन में तैनाती स्थल पर आमद दर्ज न कराने पर निलंबन और अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। 43 सफाईकर्मी जिला निर्वाचन कार्यालय में संबद्ध थे। हालांकि अभी भी अधिकारियों के कार्यालयों में बड़ी संख्या में सफाईकर्मी काम कर रहे हैं।
सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य की ओर से जारी सूची के मुताबिक डीएम कार्यालय में तीन, अपर आयुक्त कार्यालय में दो, सीडीओ कार्यालय में पांच, अपर जिलाधिकारी कार्यालय में सात, उपायुक्त मनरेगा व उप निदेशक (पंचायत) कार्यालय में 2-2, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय में चार, जिला पंचायत राज अधिकारी में सात, जिला निर्वाचन में कार्यालय में 43, जिला निर्वाचन नगरीय निकाय कार्यालय में तीन, जिला विकास अधिकारी कार्यालय में आठ, परियोजना निदेशक, जन सुुविधा केंद्र, उपायुक्त एनआरएलएम कार्यालय, पंचायत उद्योग, कोविड कमांड कंट्रोल रूम सेंटर, कोषागार व एसडीएम बबेरू कार्यालय में एक-एक सफाई कर्मचारी काम कर रहा था।
जिलाधिकारी अनुराग पटेल के आदेश पर तत्काल प्रभाव से सभी सफाई कर्मियों की संबद्धता समाप्त कर दी गई। निर्देश दिए हैं कि वह मूल तैनाती स्थान पर आमद दर्ज कराकर योगदान प्राप्ति की रसीद सहायक विकास अधिकारी पंचायत के माध्यम से जिला मुख्यालय को भेजें।