फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   गांव-गली के बाद अब खेतों में भी दस्तक

गांव-गली के बाद अब खेतों में भी दस्तक

Wed, 03 Apr 2019 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
गांव-गली के बाद अब खेतों में भी दस्तक
लोकसभा चुनाव में मतदान का ग्राफ 90 फीसदी से अधिक पहुचाने के लिए घर द्वार के साथ खेत-खलिहान तक दस्तक दी जा रही है।
विज्ञापन


बुधवार को सदर तहसील के महोखर गांव के पास शिवनायक सिंह के मजरा में खेतों में चल रही फसल कटाई में डीएम हीरालाल पहुंच गए। उन्होंने अपने सामने कुछ क्षेत्र की फसल कटाई और उसका आंकलन किया। एक हेक्टेयर में लगभग 47.334 क्विंटल गेहूं का उत्पादन आंका गया।

महोखर के बीएलओ ने डीएम को बताया कि यहां के लगभग सौ लोग मजदूरी के लिए बाहर गए हैं। लेबर ठेकेदार ने उन्हें भिजवाया है। डीएम ने ग्राम प्रधान से कहा कि ठेकेदार से संपर्क कर तत्काल मजदूरों को वापस बुलाएं।
विज्ञापन


मजदूरों के आने-जाने का किराया भाड़ा ठेकेदार ही देगा। उन्होंने कहा कि 90 प्लस मतदान मुहिम को पूरा करने में जिले के हर नागरिक का सहयोग और सक्रियता जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 90 प्लस अभियान की सफलता के लिए महिला मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

हर बूथ पर महिलाओं की जगाओ और बुलाओ टीम लगेगी। उन्होंने कहा कि जिले के सभी विकास खंडों के मतदान केंद्रों पर गठित महिला टोलियों की रैली 4 अप्रैल को शहर के निजामी पैलेस से दोपहर एक बजे निकाली जाएगी।


रायफल क्लब में शपथ ग्रहण के साथ समापन होगा। डीएम ने बताया कि मतदान के एक दिन पहले महिला मतदाता जागरूकता के तहत बुलावा बैठक हर गांव में आयोजित होगी। मीडिया वार्ता में उपायुक्त एनआरएलएम केके पांडेय, उप निदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह यादव, शालिनी जैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed