फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   बस से कुचलकर चाचा-भतीजे की मौत

बस से कुचलकर चाचा-भतीजे की मौत

Thu, 09 Aug 2018 11:12 PM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
बस से कुचलकर चाचा-भतीजे की मौत
बांदा। अन्ना पशुओं की सड़कों पर धमाचौकड़ी की ताजी घटना में बाइक सवार चाचा-भतीजे की जान चली गई। मवेशियों से बचने की कोशिश में बाइक सामने से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आ गई। दोनों बुरी तरह कुचल गए और उनकी वहीं मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


बरसात में अन्ना पशु ज्यादातर सड़कों पर आ गए हैं। यह हादसों का सबब बन रहे हैं। इसी श्रृंखला में गुरुवार को दोपहर कालिंजर थाना क्षेत्र के छतैनी गांव के सुल्तान का पुरवा निवासी दादू (45) पुत्र इंद्रपाल और उसका भतीजा प्रदीप कुमार (18) पुत्र रामप्रसाद एक ही बाइक पर नरैनी से वापस गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन


बाइक प्रदीप चला रहा था। दादू अपनी बहू को नरैनी सीएचसी दिखाने लाया था। उसने बहू को एंबुलेंस से वापस गांव भिजवा दिया और खुद भतीजे के साथ बाइक पर लौट रहा था। कालिंजर रोड पर शंकर पुरवा के पास सड़क पर घूम रहीं अन्ना गायों से बचने की कोशिश में प्रदीप ने बाइक दाहिनी ओर घुमा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच सामने से आ रही रोडवेज बस की चपेट में बाइक आ गई। दोनों बस के पहिए के नीचे आ गए और कुचल गए। दोनों के जिस्म बुरी तरह क्षतविक्षत हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बवाल की आशंका से आनन-फानन दोनों शव उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। उधर, रोडवेज चालक बस छोड़कर मौके से भाग निकला।

कोतवाली प्रभारी राकेश सरोज ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गए। लेकिन तब तक शव पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed