फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   बुंदेलखंड में फूलों की खेती से फलफूल सकते हैं किसान

बुंदेलखंड में फूलों की खेती से फलफूल सकते हैं किसान

Tue, 12 Mar 2019 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
बुंदेलखंड में फूलों की खेती से फलफूल सकते हैं किसान
बांदा। बुंदेलखंड में फूलों की खेती से भी किसान फलफूल सकते हैं। इसकी यहां काफी संभावनाएं हैं। इसी श्रृंखला में कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के उद्यान विभाग में गेंदा, चाइना एस्टर और ग्लैडियोलस फूलों का शोध मूल्यांकन चल रहा है। गेंदा की छह प्रमुख प्रजातियों का मूल्यांकन किया जा रहा है।
विज्ञापन


कृषि विश्वविद्यालय में मंगलवार को कुलपति डा. यूएस गौतम ने उद्यान महाविद्यालय का निरीक्षण किया। यहां हो रही सब्जी, फल और फूलों को देखा। उन्होंने कहा बुंदेलखंड में दलहन व तिलहन प्रमुख फसल है। लेकिन मौजूदा परिवेशों में इनके अलावा भी अन्य फसलों की संभावनाएं बढ़ी हैं।
विज्ञापन


बुंदेलखंड में उपलब्ध संसाधनों से कृषक पुष्प उत्पादन से अपनी आमदनी दोगुनी कर सकते हैं। इसके लिए यहां की जलवायु और मृदा दोनों ही मुफीद हैं। फूलों की खेती के इच्छुक किसान इसकी तकनीकी जानकारी के लिए विश्वविद्यालय से सलाह ले सकते हैं। उद्यान महाविद्यालय के फ्लोरी कल्चर एवं लैंड स्कैप आर्किटेक्चर विभागाध्यक्ष डा. अजय कुमार सिंह ने बताया विश्वविद्यालय में गेंदा, चाइना एस्टर और ग्लैडियोलस फूलों में शोध मूल्यांकन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेंदा की छह प्रमुख प्रजातियां शामिल हैं। इनमें पांच प्रजातियों पूसा नारंगी, पूसा बसंती, पूसा अर्पिता, पूसा दीप और पूसा केसर तथा एक स्थानीय प्रजाति कल्याण-दो का मूल्यांकन किया जा रहा है। यहां की परिस्थिति अनुकूल और मृदा एवं जलवायु तथा सिंचाई के लिए उपलब्ध पानी के आधार पर ही मूल्यांकन किया जा रहा है।

डा. सिंह ने बताया बुंदेलखंड में गेंदा की अपार संभावनाएं हैं। यहां प्रजातियों के हिसाब से इसके भाव अलग-अलग हैं। उन्होंने बताया चाइना एस्टर के मूल्यांकन के लिए आईआईएचआर की पांच प्रजातियां और महाराष्ट्र की एक प्रजाति को चयनित किया गया है। ग्लैडियोलस के मूल्यांकन के लिए राष्ट्रीय वनस्पति शोध संस्थान, लखनऊ की 12 प्रजातियां चुनी गई हैं।

शोध टीम के वैज्ञानिक और सहायक अध्यापक डा. राकेश कुमार ने बताया गेंदा के फूल की गुणवत्ता बहुत अच्छी है। फसल का प्रबंधन यदि सही किया जाए तो कम क्षेत्र में भी इससे अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है। शोध टीम के वैज्ञानिक केएस तोमर ने बताया कि बुंदेलखंड की सभी मृदाओं (मिट्टी) में गेंदा और ग्लैडियोलस की सफलतम खेती की जा सकती है।


इन सभी फूलों का व्यवसायिक उपयोग है। बाजार में इन्हें कट फ्लावर के रूप में बेचा जा सकता है। बताया 8-10 किसान अगर पुष्पों की खेती करते हैं तो उन्हें बाजार तलाशने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। स्थानीय बाजार में ही सीजन तथा बिना सीजन के उचित मूल्य मिल सकेगा।


बुंदेली मिट्टी कई फूलों के लिए है मुफीद, कृषि विश्वविद्यालय में पांच प्रजातियों पर चल रहा शोध
बुंदेलखंड में गेंदा की अपार संभावनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed