फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   बांदा की तर्ज पर पूरे प्रदेश में बच्चों के होंगे हस्ताक्षर

बांदा की तर्ज पर पूरे प्रदेश में बच्चों के होंगे हस्ताक्षर

Wed, 30 Jan 2019 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
बांदा की तर्ज पर पूरे प्रदेश में बच्चों के होंगे हस्ताक्षर
बांदा। परिषदीय विद्यालयों में रोजाना बच्चों से भी उपस्थिति के हस्ताक्षर बनवाने की यहां के डीएम द्वारा की गई पहल प्रदेश के लिए नमूना बन गई। शासन ने इसे पूरे प्रदेश में लागू कर दिया है। मंगलवार (29 जनवरी) को बेसिक शिक्षा के अपर मुख्य सचिव ने इसके लिए शासनादेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


पिछले माह डीएम हीरा लाल ने जनपद के परिषदीय स्कूलों में यह व्यवस्था लागू कराई थी कि मिड-डे मील ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं के भी उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर करवाए जाएं। यहां इस पर अमल भी शुरू हो गया। यह पहल शासन को भी पसंद आ गई। शासनादेश में बांदा जनपद में छात्र-छात्राओं से प्रतिदिन हस्ताक्षर कराए जाने का हवाला देकर प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि मिड-डे मील योजना से आच्छादित विद्यालयों में रोजाना रजिस्टर में बच्चों के हस्ताक्षर व्यवस्था लागू की जाए।
विज्ञापन


पहली व दूसरी कक्षा के जो बच्चे हस्ताक्षर करने में असमर्थ हैं उन्हें हस्ताक्षर करना सिखाया जाए। अथवा किसी वर्णमाला के अक्षर को सिखाकर उसी को हस्ताक्षर माना जाए। अपर मुख्य सचिव डा.प्रभात कुमार द्वारा जारी शासनादेश में कहा गया है कि निर्धारित प्रारूप पर रोजाना छात्र-छात्राओं से हस्ताक्षर कराना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो बच्चे अनुपस्थित रहते हैं उन्हें उसी दिन स्कूल समाप्ति से पहले लाल स्याही से अनुपस्थित मार्क किया जाए। शासनादेश में प्रारूप भी दिया गया है। उधर, अपनी पहल को शासन द्वारा मॉडल के रूप में अपनाए जाने पर डीएम हीरा लाल ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed