{"_id":"5a4686414f1c1b8b688bb2ce","slug":"81514571329-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज मंझे से युवक का गला और किशोर की उंगली कटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइनीज मंझे से युवक का गला और किशोर की उंगली कटी
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अतर्रा। चाइनीज मंझे ने दो लोगों की जान खतरे में डाल दी। छत पर धूप ले रहे युवक का गला कट गया। किशोर के हाथ की सारी उंगलियां कट गईं। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
सुप्रीम कोर्ट और शासन चाइनीज मंझे की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंध लगा चुका है। इसके बावजूद इसके व्यवसायी धड़ल्ले से चाइनीज मंझा बेंच रहे हैं। इसका खामियाजा कस्बे के दो लोगों को भुगतना पड़ा। सिविल लाइन निवासी बिहारी का पुत्र धर्मा (33) शुक्रवार को दोपहर छत पर धूप में बैठा था। तभी चाइनीज मांझा उसके गले में आकर फंस गया। जब तक वह कुछ समझ पाता, उसका गला कटा गया। वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। परिजनों ने उसे आनन-फानन में सीएचसी पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। उधर, नरैनी रोड गौराबाबा धाम के नजदीक रहने वाले रामलखन का 14 साल का पुत्र प्रिंस सुबह छत में चाइनीज मंझे से पतंग उड़ा रहा था।
उसी समय उसके दोनों हाथों की उंगलियां कट गईं। परिजन उसे नाजुक हालत में सीएचसी लाए। डाक्टरों ने बताया कि समय से अस्पताल पहुंचने की वजह से दोनों की जान बच गई। उधर, उप जिलाधिकारी प्रह्लाद सिंह ने बताया कि जल्द ही अभियान चलाकर चाइनीज मंझा बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। बिक्री करते पाए जाने पर दुकानदारों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
-प्रतिबंध के बाद भी बिक रहा है चीन का मंझा
-दोनों घायल अस्पताल में भर्ती कराए गए
-प्रशासन अभियान चलाकर दुकानदारों पर कार्रवाई करेगा