फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   80 special buses from tomorrow in Mandal for Holi

होली के लिए मंडल में कल से 80 विशेष बसें

Sun, 13 Mar 2022 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
80 special buses from tomorrow in Mandal for Holi
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में होली पर 80 अतिरिक्त बसें चलेंगी। इनकी शुरूआत 14 मार्च से होगी। इन्हें गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, जौनपुर, दिल्ली और मऊ के लिए 23 मार्च तक चलाया जाएगा। उधर, इस मौके पर 10 दिन तक लगातार ड्यूटी करने वाले नियमित/संविदा चालक व परिचालक और वर्कशाप कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परमानंद ने बताया कि बांदा व महोबा डिपो से 25-25, राठ व हमीरपुर डिपो सेे 15-15 बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा अन्य मार्गों में चलने वाली बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शासन के आदेश पर त्योहार के मद्देनजर चालक-परिचालकों सहित कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन

10 दिन तक ड्यूटी करने वाले नियमित/संविदा चालक व परिचालक को 4000, कार्यशाला कर्मचारियों को 1200, आईटीआई संविदा कार्मिकों को 600 प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। होली के मद्देनजर बांदा स्थित निगम के क्षेत्रीय कार्यालय में कंट्रोल रूम खोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह 24 घंटे काम करेगा। 14 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मार्गों में दुघर्टनाग्रस्त और ब्रेक डाउन बसों के लिए तकनीकी कर्मचारियों की टीम बनाई गई है। चालक व परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि ड्यूटी के दौरान वर्दी में रहें। कोविड गाइड लाइन का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed