{"_id":"65b5466f4a7da86d300e8846","slug":"80-percent-youth-prisoners-in-state-jails-dharamveer-banda-news-c-212-1-sknp1008-106512-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश की जेलों में 80 फीसदी युवा बंदी : धर्मवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश की जेलों में 80 फीसदी युवा बंदी : धर्मवीर
Sat, 27 Jan 2024 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
बांदा। प्रदेश के कारागार राज्य मंत्री धर्मवीर सिंह ने कहा कि जेलों में 80 फीसदी युवा बंदी है। संकल्प व धार्मिक आयोजनों के जरिए इनकी आपराधिक सोच में बदलाव लाया जा रहा है। ताकि जेल से छूटने के बाद वह नए जीवन में प्रवेश कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ें।
गुरुवार को मंत्री मंडल कारागार पहुंचे और बंदियों से संवाद स्थापित किया। जेल में उन्होंने 130 बंदियों को कंबल, 150 बंदियों को इनर और सुंदरकांड व हनुमान चालीसा बांटे।
उधर, मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अफसोस है कि प्रदेश की जेलों में 80 फीसदी बंदी युवा हैं। उन्होंने बंदियों से मिलने आए परिजनों से कहा कि अपने बंदियों से कहें कि आपराधिक जीवन सही नहीं है। इस मौके पर जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, एडीएम राजेश कुमार, कारागार अधीक्षक वीरेश राज शर्मा आदि मौजूद रहे।