फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   80 bigha crop submerged by culvert construction in Ryan village

रयान गांव में पुलिया निर्माण से 80 बीघा फसल जलमग्न

Fri, 21 Aug 2020 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
80 bigha crop submerged by culvert construction in Ryan village
बबेरू। क्षेत्र के रयान गांव में पुलिया निर्माण से गांव का पानी खेतों में भर रहा है। इससे लगभग 80 बीघे की फसल पानी में डूब गई। कई दिनों से पानी भरा होने पर किसानों में गुस्सा पनप रहा है। इस समस्या को लेकर किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और जल निकासी की शीघ्र व्यवस्था का अनुरोध किया।
विज्ञापन

किसानों ने ज्ञापन में आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान व बीडीसी की लापरवाही से उनकी फसल पानी में डूबी है।
जलभराव से करीब 80 बीघे की फसल खराब होने की कगार पर है। जलभराव होने से संपूर्ण रकबे में कृषि कार्य संभव नहीं है। खेतों में कई फीट तक पानी भरने से फसलें पीली पड़ रही हैं। किसानों ने जलभराव से हो रहे नुकसान का मुआवजा मांगा है। ज्ञापन देने वालों में रामदास, हरीशंकर, दयाशंकर, जगदीश, रामलखन वर्मा, अवधेश, अनुरुद्ध, पुरुषोत्तम, ओमनाथ गुप्ता, रामस्वरूप, बृजेश कुमार गुप्ता, राजेंद्र तिवारी, जगदीश, रामलखन आदि किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed