{"_id":"5bf1a99dbdec226957071132","slug":"769-candidates-withdrew-tet","type":"story","status":"publish","title_hn":"769 अभ्यर्थियों ने छोड़ी टीईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
769 अभ्यर्थियों ने छोड़ी टीईटी
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा देकर केंद्र से निकलते परीक्षार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा केंद्रों में प्रवेश को लेकर बरती गई सख्ती और कुछ अन्य कारणों से रविवार को यहां मंडल मुख्यालय के 17 केंद्रों में हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में दोनों पालियों में 769 अभ्यर्थी अनुपस्थित हो गए। कुल 13 हजार 624 ने परीक्षा दी। किसी भी केंद्र में परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते नहीं पकड़े गए। डीएम, एसपी सहित अन्य अधिकारियों और उड़नदस्तों ने केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
प्रथम पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 9550 में 535 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जूनियर स्तर की दूसरी पाली में 4843 में 234 ने परीक्षा नहीं दी। गेट पर ही चेकिंग और प्रवेशपत्र तथा बीएड की अंकपत्र आदि की सघन जांच पड़ताल के बाद अभ्यर्थियों को इंट्री दी गई। बड़ी संख्या में दूरदराज और जनपद के विभिन्न गांवों और कस्बों से भी परीक्षार्थी आए हुए थे। डीएम हीरा लाल और एसपी एस आनंद ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
डीआईओएस और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में गठित उड़नदस्ते केंद्रों पर पहुंचकर छानबीन करते रहे। सुरक्षा और शांति व्यवस्था के मद्देनजर पूरे जनपद से थानाध्यक्ष, उप निरीक्षक और बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स केंद्रों में तैनात किया गया था। इनमें महिला कांस्टेबल भी तैनात थीं। मंडल मुख्यालय में एक मुश्त साढ़े 13 हजार परीक्षार्थियों की आमद में परीक्षा छूटने के बाद जगह-जगह यातायात जाम की स्थिति पैदा कर दी।
विज्ञापन
संदिग्ध परीक्षार्थी को परीक्षा से किया बाहर
बांदा। अधिकारिक तौर पर टीईटी में कहीं भी साल्वर या नकलची हाथ नहीं लगे। लेकिन राजकीय महिला डिग्री कालेज में द्वितीय पाली में एक परीक्षार्थी को केंद्र व्यवस्थापक/प्राचार्य बालकृष्ण पांडेय ने पकड़ा। लेकिन लिखा-पढ़ी के बजाए उसको परीक्षा से बाहर कर यह मामला रफा-दफा कर दिया गया। इस बाबत डीआईओएस हिफजुर्रहमान ने बताया कि फौरीतौर पर संदिग्ध परीक्षार्थी को परीक्षा से बाहर कर दिया गया। जांच की जा रही है। ब्यूरो