फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   75 thousand voters from voter lists names rejected

वोटर लिस्ट से 75 हजार मतदाताओं के नाम खारिज

Thu, 18 Aug 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Thu, 18 Aug 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
75 thousand voters from voter lists names rejected
मतदाता

बांदा। नगर पालिका बांदा व अतर्रा समेत सभी नगर पंचायतों में वोटर लिस्ट से 75,337 वोटरों के नाम काट दिए गए हैं। इनके नाम ग्राम पंचायतों की सूची में भी दर्ज थे। साथ ही काफी मतदाता कहीं और चले गए। सबसे ज्यादा 44705 नाम बांदा नगर पालिका क्षेत्र से काटे गए हैं। साथ ही 25,372 नए नाम बढ़ाए गए हैं। गुरुवार (18 अगस्त) को अनंतिम सूची जारी हो गई। निर्वाचन आयोग के आदेश पर जिले के नगर निकायों में करीब दो माह से वोटर लिस्ट दुरुस्त कराने का काम चल रहा है। बांदा नगर पालिका में सबसे ज्यादा 44,708 नाम ऐसे पाए गए जो गांवों में भी दर्ज हैं या अब इस दुनिया में नहीं रहे। 25,372 नाम नए जोड़े गए हैं।

विज्ञापन


इनमें अधिकांश युवा हैं जो पहली बार अपने मतों का प्रयोग करेंगे। ऐसे ही अतर्रा नगर पालिका में 14016 नामों पर कैंची चली है। इनमें अधिकांश दर्ज पतों पर यह वोटर मिले ही नहीं। मटौंध नगर पंचायत में 2466 वोटरों का पत्ता साफ हुआ। जबकि यहां सिर्फ 818 वोटर नए शामिल हुए। तिंदवारी नगर पंचायत में 2987 कटे तो 2376 नए मतदाता शामिल हुए। बबेरू नगर पंचायत में 3978 नाम हटे और दो हजार नए नाम शामिल हुए। नरैनी नगर पंचायत में 3454 नए जुड़े तो 1769 नाम काटे गए। ओरन नगर पंचायत में 2811 फर्जी मतदाता सूची से हटे तो 1097 मतदाता नए शामिल हुए। ऐसे ही बिसंडा नगर पंचायत में 1837 मतदाता नए जुड़े तो 2811 को सूची से बाहर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed