{"_id":"5ab291044f1c1b21578b5cc5","slug":"71521651972-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"268 किसानों की नहीं लग पाई वर्मी कंपोस्ट इकाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
268 किसानों की नहीं लग पाई वर्मी कंपोस्ट इकाई
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। जैविक खेती के लिए जिले में इस साल 697 वर्मी कंपोस्ट इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य था। बजट होते हुए भी अब तक मात्र 429 इकाइयां स्थापित हो पाई हैं। इनमें भी एक सैकड़ा किसान अनुदान के लिए भटक रहे हैं। वित्तीय वर्ष के शेष हफ्ते में 268 वर्मी कंपोस्ट इकाई लगना लगभग नामुमकिन है।
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत शासन ने चालू वित्तीय वर्ष में जनपद में 697 किसानों के यहां वर्मी कंपोस्ट इकाइयों का लक्ष्य तय किया था। इसके लिए करीब 42 लाख रुपये अनुदान का बजट दिया था। जैविक कंपोस्ट की प्रति इकाई 8000 रुपये लागत निर्धारित की गई है। इसमें 75 फीसदी (6000 हजार रुपये) सरकारी अनुदान देने का प्रावधान है। कृषि विभाग ने लक्ष्य के सापेक्ष 569 किसानों का इकाई के लिए चयन किया। इनमें से 429 किसानों ने इकाइयां स्थापित कीं। इनमें से 327 किसानों को अब तक अनुदान का पैसा नहीं भेजा गया।
उप निदेशक (कृषि) अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि वर्मी कंपोस्ट इकाई स्थापित कराने के लिए कृषि प्रसार अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसकी लगातार मानीटरिंग भी की जा रही है। जिन किसानों का चयन हो गया है, उनके यहां इसी वित्तीय वर्ष में इकाइयां स्थापित हो जाएंगी। अनुदान का पैसा लाभार्थियों के खाते में भेजा जा रहा है। दो-तीन दिन में यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
-268 किसानों की नहीं लगी वर्मी कंपोस्ट इकाई
-697 के लक्ष्य में 429 इकाइयां हो पाईं स्थापित
-एक सैकड़ा किसानों को अब तक नहीं मिला अनुदान