फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   70 vehicles seized for overloading and illegal transportation

Banda News: ओवर लोडिंग और अवैध परिवहन में 70 वाहन सीज

Thu, 25 May 2023 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
70 vehicles seized for overloading and illegal transportation
बांदा। खान अधिकारी अर्जुन ने संयुक्त टीम के साथ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में ओवरलोड व अवैध परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ जांच अभियान चलाया। अभियान में टीम ने 70 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इससे ओवरलोडिंग करने वाले वाहन संचालक सकते में है।
विज्ञापन

पिछले दिनों ने डीएम ने ओवरलोडिंग व अवैध परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया था। इसके चलते खान अधिकारी ने संयुक्त टीम के साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। खान अधिकारी ने बताया कि 20 मई से 24 मई तक लगातार वाहनों की जांच की गई है। सबसे अधिक मटौंध थाना क्षेत्र में 25 ओवरलोडिंग व अवैध परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा 10 वाहन नरैनी थाना क्षेत्र में, आठ चिल्ला थाना क्षेत्र, आठ तिंदवारी थाना क्षेत्र, सात शहर कोतवाली क्षेत्र, चार बबेरू, तीन देहात कोतवाली, चार पैलानी थाना क्षेत्र व एक वाहन बिसंडा थाना क्षेत्र में पकड़ा गया है। बताया कि सभी वाहनों को संबंधित थाना पुलिस की सुपुर्दगी में कर दिया गया है। खान अधिकारी ने कहा कि आगे भी नियमित अभियान चलते रहेगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed