फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   7.58 crore reached in the account of 75,867 laborers of Mandal

मंडल के 75,867 मजदूर के खाते में पहुंचे 7.58 करोड़

Fri, 24 Apr 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
7.58 crore reached in the account of 75,867 laborers of Mandal
बांदा। लॉकडाउन लागू होने के बाद आर्थिक तंगहाली की गिरफ्त में आए चित्रकूटधाम मंडल के 75,867 मजदूर फिलहाल एक-एक हजार रुपये की पूंजी के मालिक बन गए हैं। उनके खातों में यह पैसा पहुंच गया है। चारों जिलों में 7 करोड़ 58 लाख 67 हजार रुपये मजदूरों को भेजे जा चुके हैं। बैंक खाता का ब्योरा उपलब्ध न होने पर मंडल के 904 मजदूर अभी इस सहायता से वंचित हैं।
विज्ञापन

कोराना के चलते पिछले माह लागू हुए लॉकडाउन में मजदूर बेकाम हो गए। प्रदेश सरकार ने फौरीतौर पर उनकी मदद के लिए श्रम विभाग के माध्यम से एक-एक हजार रुपये की सहायता देने की योजना लागू कर दी। पंजीकृत मजदूरों के खाते में डीबीटी माध्यम से यह सहायता राशि भेजी गई है।
विज्ञापन

श्रम प्रवर्तन अधिकारी महेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में निर्माण मजदूरों की कुल संख्या 76,346 है। इनमें 75,867 मजदूरों ने अपने बैंक खाते का विवरण श्रम विभाग को उपलब्ध करा दिया है। इन सभी को आपदा राहत सहायता योजना के तहत एक-एक हजार रुपये की दर से कुल 7 करोड़ 58 लाख 67 हजार रुपये भेजे जा चुके हैं। बताया कि चारों जिलों के 904 मजदूरों के बैंक खातों का विवरण उपलब्ध नहीं हो पाया है। इनमें बांदा जिले के 404, हमीरपुर के 93, महोबा के 258 और चित्रकूट के 149 मजदूर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नंबरों पर भेजें खाते का ब्योरा मजदूर
बांदा। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने मंडल के पंजीकृत मजदूरों से कहा है कि नवीनीकृत पंजीकृत मजदूर जिनका बैंक विवरण उपलब्ध नहीं हो पाया है वे व्हाट्सएप नंबर- 8423004466 या 9161373754 अथवा 8382012904 पर अथवा विभाग की मेल आईडी पर बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड, पंजीयन कार्ड सहित उप श्रमायुक्त कार्यालय, चित्रकूटधाम क्षेत्र, बांदा में शीघ्र भेजें, जिससे उनके खाते में भी सहायता राशि भेजी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed