{"_id":"5dbf171b8ebc3e93b9525151","slug":"6278-test-for-bundelkhand-pratibha-samman-banda-news-knp523555217","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान के लिए 6278 ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान के लिए 6278 ने दी परीक्षा
विज्ञापन
बांदा। केसीएनआईटी के तत्वावधान में रविवार को बुंदेलखंड के 10 जिलों में बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान लिखित परीक्षा आयोजित हुई। 18 परीक्षा केंद्रों में 6278 छात्र-छात्राओं ने जोश और उत्साह के साथ परीक्षा दी। इसमें 12वीं कक्षा में गणित वर्ग से अध्ययनरत छात्र-छात्राएं शामिल थे। पंजीकरण कराने के बाद भी 2932 छात्र-छात्राएं उपस्थित नहीं हुए। कुल 9210 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था।
केसीएनआईटी पिछले 8 वर्षों से बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान-शिक्षा आयोजित कर रहा है। यूपी-एमपी में फैले बुंदेलखंड के बांदा, झांसी, मऊरानीपुर, ललितपुर, छतरपुर, नौगांव, पन्ना, कर्वी, अतर्रा, अजयगढ़, बबेरू, फतेहपुर, बिंदकी, उरई, राठ, हमीरपुर, मौदहा और महोबा में रविवार को एक साथ परीक्षा हुई। इंस्टीट्यूट के डीन डा. संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने के लिए इंटरमीडिएट में 65 फीसदी या उससे अधिक अंक होना जरूरी है।
विजेताओं को केसीएनआईटी में तकनीकी शिक्षा के लिए स्कालरशिप दी जाएगी। वरिष्ठ प्रवक्ता डा. एचसी उपाध्याय ने बताया कि बालिकाओं के लिए अतिरिक्त स्कालरशिप उपलब्ध होगी। परीक्षा संयोजक श्यामजी निगम ने बताया कि परीक्षा में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और सामान्य अध्ययन के प्रश्न पूछे गए। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर हरेक विद्यालय से दो सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों का चयन करके उनकी टीमें बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
ये टीमें अंतिम चरण में मेगा फाइनल में प्रतिभाग करेंगी। मेगा फाइनल 8 नवंबर को केसीएनआईटी बांदा में होगा। इसमें क्विज प्रतियोगिता के जरिए जनपदीय विजेता टीम को बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान का ताज पहनाया जाएगा। परीक्षा परिणाम 6 नवंबर को वेबसाइट पर घोषित होगा। उन्होंने बताया कि लगभग 1.25 लाख रुपये के पुरस्कार, छात्रवृत्ति आदि दी जाएंगी।