फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   62 percent candidates left the entrance exam

62 फीसदी परीक्षार्थियों ने छोड़ दी प्रवेश परीक्षा

Wed, 11 Aug 2021 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
62 percent candidates left the entrance exam
62 percent candidates left the entrance exam - फोटो : BANDA
बांदा। जवाहर नवोदय विद्यालय में 6वीं कक्षा में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा में पांचवीं पास बच्चों के तर्क शक्ति, गणित आदि जैसे कठिन सवालों से जूझना पड़ा। दो घंटे की यह परीक्षा जनपद के 13 केंद्रों में आयोजित हुई। खास बात यह है कि लगभग 62 फीसदी बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। गैरहाजिरी की इस बड़ी संख्या पर कोरोना का भय माना जा रहा है। सभी केंद्रों में कुल 4171 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन

यह जानकारी नवोदय विद्यालय प्रधानाचार्य एसयू खां ने दी। शहर के दो केंद्रों समेत जिले के 13 केंद्रों में हुई प्रवेश परीक्षा में पंजीकृत कुल 4171 परीक्षार्थियों में मात्र 1615 यानी 38 फीसदी बच्चे शामिल हुए। 2556 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश परीक्षा छोड़ दी। इसकी वजह कोरोना का डर माना जा रहा है। केंद्र व्यवस्थापकों का भी मानना है कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर में बच्चों के चपेट में आने के भय से शायद अभिभावकों ने परीक्षा में शामिल होने की सहमति नहीं दी। इसी वजह से सभी परीक्षा केंद्रों में अनुपस्थिति का आंकड़ा 50 फीसदी से ज्यादा रहा।
विज्ञापन

शहर में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में 174 में 116 ने परीक्षा दी और 58 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। डीएवी इंटर कॉलेज में 430 परीक्षार्थियों में 256 अनुपस्थित रहे। 174 ने परीक्षा दी। हरेक केंद्र में मजिस्ट्रेट तैनात रहे। ओएमआर पद्धति से परीक्षा हुई। बच्चों को उत्तर शीट भरने में समय कम पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमासिन व तिंदवारी में छोड़ी परीक्षा
कमासिन/तिंदवारी। जय देव इंटर कॉलेज में कमासिन ब्लॉक के पंजीकृत 292 परीक्षार्थियों में से सिर्फ 96 ने परीक्षा दी। 196 गैरहाजिर रहे। विद्यालय प्रबंधक भैरव प्रसाद गुप्ता ने बताया कि परीक्षार्थियों को सैनिटाइज कराकर प्रवेश दिया गया। प्रधानाचार्य अखिलेश अनुरागी ने बताया कि 12 कक्षाओं में परीक्षा दिलाई गई।

मजिस्ट्रेट डॉ.प्रभात कुमार द्विवेदी (खंड विकास अधिकारी, कमासिन) व सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी किशन कुमार उपस्थित रहे। उधर, तिंदवारी के एसएन इंटर कॉलेज में नवोदय प्रवेश परीक्षा में पंजीकृत 288 में 108 उपस्थित रहे। 180 ने परीक्षा नहीं दी। नवोदय विद्यालय, दुरेड़ी से सीएलओ राघवेंद्र सिंह रहे। पर्यवेक्षक बीडीओ अमित यादव व बीईओ राजेंद्र कुशवाहा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed