{"_id":"5c87f12bbdec2214435fadf2","slug":"61552412971-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमावर्ती एमपी में रात को खनन पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमावर्ती एमपी में रात को खनन पर रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करतल। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीमावर्ती मध्य प्रदेश में रात को बालू खदानों में खनन और ढुलाई (परिवहन) पर रोक लगा दी गई है। हालांकि यूपी वाले क्षेत्र में रात-दिन अवैध खनन और ओवरलोडिंग जारी है।
चुनाव की घोषणा और आचार संहिता लागू होते ही यहां सीमा से जुड़े मध्य प्रदेश के पन्ना जनपद के जिलाधिकारी मनोज खत्री ने अपने जनपद के अजयगढ़ क्षेत्र में रेत खदानों पर रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक रेत परिवहन पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह 8 अप्रैल तक लागू रहेगा।
कलेक्टर ने चेतावनी दी है कि इसका उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ पन्ना जनपद की सरहद से जुड़े बांदा (यूपी) के बिल्हरका में रात-दिन खनन और ओवरलोडिंग हो रही है। यहां प्रधानमंत्री सड़क योजना से बनाई गई सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। करतल पुलिस चौकी के सामने से ओवरलोड वाहन दौड़ रहे हैं। ओवरलोडिंग वाहनों से बिल्हरका माइनर का पुल भी टूट चुका है। एसडीएम का कहना है कि ओवरलोडिंग और अवैध खनन पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।