{"_id":"61213cfa8ebc3e79c81669f4","slug":"60-mm-of-water-rained-in-three-hours-banda-news-knp6474762167","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे में बरस गया 60 मिलीमीटर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे में बरस गया 60 मिलीमीटर पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा/अतर्रा। शुक्रवार की देर रात तीन घंटे की झमाझम बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। मौसम विभाग के अनुसार जिले में अगस्त माह की सर्वाधिक 60 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। निचली बस्तियों में घरों में पानी घुस गया। लोग पानी निकालने में लगे रहे।
15 जून से शुरू हुए मानसूनी मौसम में अब तक जिले में 800 मिलीमीटर बारिश हुई। दो दिनों से आसमान खुला था। उमसभरी गर्मी से लोग परेशान थे। शुक्रवार की शाम मौसम का मिजाज बदल गया। पहले हल्की बारिश हुई और रात आठ बजे से 11 बजे तक झमाझम बारिश हो गई।
तीन घंटे की बारिश से शहर के कालूकुआं, बिजली खेड़ा, कंचन पुरवा, खुटला, मढ़िया नाका, अतर्रा चुंगी चौकी, सर्वोदय नगर, पीली कोठी आदि इलाकों में जलभराव हो गया। नालियों के जाम होने से गंदा पानी लोगों के घरों में प्रवेश कर गया। घंटों लोग पानी को निकालने में लगे रहे।
विज्ञापन
कृषि विवि के मौसम व कृषि वैज्ञानिक डा. दिनेश शाहा का कहना है कि शुक्रवार की रात तीन घंटे में जिले में 60 मिमी बारिश हुई। यह अगस्त में सबसे ज्यादा है। अतर्रा में दो दिन से हो रही झमाझम बारिश से नरैनी रोड बैरियर के पास, चौक बाजार, लखन कालोनी, सोनारी गली, बाऊर बाजार, बदौसा रोड, बांदा रोड, लेखपाल कालोनी, आजाद नगर, ब्रह्मनगर आदि में नाला नालियों के जाम होने से जलभराव की समस्या पैदा हो गई।
ब्रह्मदत्त शुक्ला, राजेश द्विवेदी, सुमंत शुक्ला, शिव गोपाल, दिव्यांशु आदि ने बताया कि पालिका की लापरवाही का खामियाजा कस्बे के लोगों को उठाना पड़ रहा है। नाला नालियों की सफाई कराने की मांग की।