{"_id":"6140e5dd8ebc3eb3b44d9a66","slug":"6-km-of-roads-to-be-built-with-4-53-crores-banda-news-knp652210956","type":"story","status":"publish","title_hn":"4.53 करोड़ से बनेंगी छह किमी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4.53 करोड़ से बनेंगी छह किमी सड़कें
विज्ञापन
बांदा। तिंदवारी विस क्षेत्र में 4 करोड़ 53 लाख 83 हजार रुपये की लागत से 6.10 किमी लंबी सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है।
इस क्षेत्र की पूर्व डीडीसी और सपा नेता दीपा सिंह गौर ने बताया कि बुंदेलखंड विकास निधि (राज्यांश) से वित्तीय वर्ष 2020-21 में तीन कार्यों को मंजूरी दी गई है। इनमें बांदा-चिल्ला मार्ग से घूरा स्टाप तक संपर्क मार्ग (दो किमी) के लिए 1.22 करोड़, तिंदवारी-पपरेंदा-पैलानी-जसपुरा-सुमेरपुर मार्ग में महिला डिग्री कॉलेज, पिपरहरी तक संपर्क मार्ग (1.10 किमी) के लिए 1.37 करोड़ और उजगरा डेरा (रामपुर) संपर्क मार्ग (तीन किमी) के लिए 1.93 करोड़ मंजूर हुए हैं।
दीपा ने बताया कि पैलानी-बांगर में पीडब्ल्यूडी का निरीक्षण भवन (डाक बंगला 4 सूट) निर्माण के लिए 9 लाख 85 हजार 200 रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसकी भूमि अधिगृहीत की जा चुकी है।