{"_id":"6acd25f32d9cb8a5fe09550c","slug":"547-farmers-who-suffered-crop-losses-received-relief-banda-news-c-212-1-mah1012-153310-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: फसलों का नुकसान उठाए 547 किसानों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: फसलों का नुकसान उठाए 547 किसानों को मिली राहत
विज्ञापन
फोटो-9- बबेरू में किसानों को दिए गए डमी चेक। संवाद
बांदा/पैलानी। बाढ़ और अतिवृष्टि से फसलों का नुकसान उठाए 547 किसानों को राहत मिली है। उनके खातों में डीबीटी के माध्यम से करीब एक करोड़ रुपये की राशि भेजी गई है। यह आयोजन सोमवार को बबेरू और पैलानी तहसील में कृषि निवेश अनुदान वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत हुआ। किसानों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया।
बबेरू तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता, एसडीएम अवनीश त्यागी, तहसीलदार राधेश्याम, नायब तहसीलदार राहुल गौरव, मंडल अध्यक्ष सौरभ शिवहरे और जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत यादव सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।
पैलानी तहसील के महर्षि पैल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नांदादेव, गड़रिया, अमारा, पड़ोहरा और रामपुर सिकहुला गांवों के किसान पहुंचे। एसडीएम भूपेंद्र सिंह, तहसीलदार महेंद्र गुप्ता और नायब तहसीलदार वेद प्रकाश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।