फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   52 candidates for political decision today

52 प्रत्याशियों की राजनैतिक हैसियत का फैसला आज

Wed, 22 Feb 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा Updated Wed, 22 Feb 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
52 candidates for political decision today
‌निरीक्षण करते डीएम व एसपी। - फोटो : अमर उजाला

17वीं विधानसभा के लिए बांदा जनपद की चार सीटों पर 12 लाख 76 हजार 160 मतदाता गुरुवार को 52 प्रत्याशियों की राजनैतिक हैसियत का फैसला करेंगे। चारों क्षेत्रों के 830 मतदान केंद्रों में स्थित 1294 बूथों पर सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।

विज्ञापन


बांदा सदर सीट पर कुल 3 लाख 4 हजार 25 मतदाता हैं। इनमें 1 लाख 67 हजार 407 पुरुष और 1 लाख 36 हजार 600 महिलाएं हैं। पूरे क्षेत्र में 145 मतदान केंद्रों पर 295 बूथ बनाए गए हैं। नरैनी (सुरक्षित) क्षेत्र में 3 लाख 35 हजार 589 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 1 लाख 84 हजार 40 पुरुष और 1 लाख 51 हजार 539 महिलाएं हैं। 237 मतदान केंद्रों में 345 बूथों पर वोट पडे़ंगे। बबेरू क्षेत्र में 3 लाख 27 हजार 620 मतदाताओं के लिए 221 मतदान केंद्र और 337 बूथ बनाए गए हैं। मतदाताओं में 1 लाख 80 हजार 907 पुरुष और 1 लाख 46 हजार 692 महिलाएं हैं। तिंदवारी क्षेत्र के 3 लाख 8 हजार 926 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इनमें 1 लाख 71 हजार 17 पुरुष और 1 लाख 37 हजार 900  महिलाएं हैं। 227 मतदान केंद्रों में स्थित 317 बूथों पर वोट पडे़ंगे। चारों क्षेत्रों में कुल 1294 ईवीएम दी गई हैं। 876 मशीनें शेष रिजर्व में रखी गई हैं।
विज्ञापन


बांदा सदर सीट में 21, बबेरू में 7, तिंदवारी में 11 और नरैनी में 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। गुरुवार को मतदाता इन सभी को उनकी राजनीतिक हैसियत अपने वोट के जरिए बताएंगे। मतदान खत्म होने के बाद चारों क्षेत्रों से सीलबंद ईवीएम यहां मंडी समिति परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखी जाएंगी। उनकी सुरक्षा के लिए अर्द्धसैनिक बल और पुलिस व पीएसी तैनात की गई है। बुधवार को देर शाम तक मंडी समिति परिसर से पोलिंग पार्टियों की रवानगी का सिलसिला चलता रहा। देर रात तक सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों पर पहुुंच गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed