{"_id":"68efd89c0767f3f9db0400f3","slug":"500-bags-of-fertilizer-dumped-in-two-houses-recovered-banda-news-c-212-1-bnd1017-134767-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दो घरों में डंप 500 बोरी खाद बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दो घरों में डंप 500 बोरी खाद बरामद
विज्ञापन
फोटो 12 - शहर के खुटला मुहल्ले में जांच करती टीम। संवाद
- दोनों लाइसेंसधारी, नकली खाद की आशंका पर सैंपल जांच के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। अधिकारियों की संयुक्त टीम ने शहर के मोहल्ला खुटला व कांशीराम कॉलोनी निम्नीपार के पास दो घरों में छापा मार कर करीब 500 बोरी डंप खाद बरामद की। व्यापारी यह खाद मनमाने दामों में बेचने के लिए डंप किए थे।
बुधवार को उप जिलाधिकारी सदर को अज्ञात कॉल करने वाले ने सूचना दी कि शहर के मोहल्ला खुटला और कांशीराम कॉलोनी के पास दो मकानों में बड़ी मात्रा में खाद डंप है। एसडीएम के निर्देश पर एआर कोऑपरेटिव अंसल कुमार, जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार, नायब तहसीलदार धनंजय कुमार ने पुलिस बल के साथ मकान में छापा मारा।
रतन गुप्ता के मकान से 300 बोरी व मनोज गुप्ता के मकान से 200 बोरी डंप खाद बरामद की गई। यह दोनों व्यापारी लाइसेंस के इतर खाद डंप किए हुए थे। व्यापारी रतन का कहना है कि वह खुरहंड से 1540 रुपये प्रतिबोरी के हिसाब से खाद लाया। जबकि खाद की वास्तविक कीमत 1320 रुपये प्रति बोरी है।
विज्ञापन
रतन ने कहा कि 1600 रुपये प्रति बोरी खाद बेच रहा था। दूसरे व्यापारी मनोज का कहना है कि दुकान में जगह न होने से घर में वह गोदाम बनाए था। जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि दोनों व्यापारी लाइसेंसी हैं। खाद्य नकली होने के शक के आधार पर छापा मारा गया है। सैंपल प्रशिक्षण के लिए भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।