फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   45 thousand rupees stolen by breaking the lock of a furniture shop

Banda News: फर्नीचर की दुकान का ताला तोड़कर 45 हजार रुपये चोरी

Sun, 10 Nov 2024 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
45 thousand rupees stolen by breaking the lock of a furniture shop
बांदा। अति व्यस्त जेल रोड पर स्थित फर्नीचर की दुकान का शुक्रवार की रात चोरों ने ताला तोड़ दिया। शटर खोलकर अंदर घुसे चोर गुल्लक में रखे 45 हजार रुपये उठा ले गए। सुबह दुकान मालिक पहुंचा तो शटर खुला हुआ था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

शंभू नगर मोहल्ला निवासी जगत जेल रोड में ही फर्नीचर की दुकान करता है। रोज की तरह शुक्रवार को काम खत्म कर वह अपने घर चला गया। रात के सन्नाटे में चोरों ने दुकान का ताला तोड़ा और शटर खोलकर दुकान के अंदर घुस गए। वहां पर फर्नीचर बनाने के लिए एडवांस लिए गए 45 हजार रुपये चोरी कर लिए और भाग निकले। शनिवार की सुबह दुकान पहुंचे जगत ने देखा तो उसकी दुकान का ताला टूटा पड़ा हुआ था और शटर खुला था। अंदर जाकर देखा तो गुल्लक में रखे रुपये गायब थे। मामले की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी है। इलाकाई लोगों का कहना है कि पुलिस गश्त न होने की वजह से चोरों का दुस्साहस बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed