फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   45 dead workers will get help in the division

मंडल में 45 मृत कर्मियों को मिलेगी मदद

Thu, 15 Jul 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
45 dead workers will get help in the division
बांदा। प्रदेश में हुए पंचायत चुनाव में ड्यूटी पर तैनात रहकर कोरोना से अपनी जान गंवाने वाले चित्रकूटधाम मंडल के 45 कर्मचारियों को 30-30 लाख रुपये मुआवजा मिलने का रास्ता साफ हो गया है। जालौन जनपद के 23 कर्मचारी भी यह मुआवजा पा सकेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग को इन मृतक कर्मियों की सूची भेज दी गई है। प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग को भेजे शासनादेश में मृतक कर्मियों की सूची संलग्न करते हुए कहा कि इनकी मृत्यु निर्वाचन ड्यूटी के एक माह की अवधि में हुई है। यह अनुग्रह धनराशि के पात्र हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारियों ने पात्रता की संस्तुति भेजी थी। बांदा में 10, चित्रकूट में 13, हमीरपुर 9 और महोबा में 13 मृतक कर्मी सूची में शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा 24 मृतक कर्मी बेसिक शिक्षा विभाग के हैं। पांच माध्यमिक शिक्षा विभाग के हैं। जालौन में बेसिक शिक्षा विभाग के 15 और माध्यमिक के 4 कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांदा के मृत चुनाव कर्मी
अध्यापक गायत्री गुप्ता, सहायक अध्यापक अमर सिंह, आलोक मिश्रा, पंकज कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार, राकेश कुमार साहू और अनुदेशक प्रवीण कुमार (सभी बेसिक शिक्षा) चंद्रभान (सिंचाई), इमाम खां (मंडी परिषद), विजय नरायन वर्मा (सहकारिता)।
चित्रकूट जिले के मृत कर्मी
सहायक अध्यापक अबरार अली, अजय सिंह यादव, रोहणी प्रसाद, राजेंद्र कुमार द्विवेदी, राममूरत (सभी बेसिक शिक्षा), दिनेश कुमार पटेल (पीडब्ल्यूडी), भवानीदीन साहू (आरईएस), नत्थू प्रसाद (होमगार्ड), प्रभुनाथ राम (राजस्व), धर्मेंद्र कुमार (कृषि), लालजी (माध्यमिक), इंद्रपाल (पीडब्ल्यूडी), हरीश कुमार (युवा कल्याण)।
हमीरपुर जिले के मृत कर्मी
रामआसरे पाल (सिंचाई), रामप्रकाश पटेल ब्रांच मैनेजर (सहकारिता), प्रधानाध्यापक रतनपाल व कृष्ण कुमार कौशल (बेसिक शिक्षा), सुरेंद्र प्रताप सिंह (खाद्य), एआरटीओ मोहम्मद हसीब (परिवहन), मिघवा प्रजापति (पंचायतीराज), आशुतोष श्रीवास्तव व प्रधानाचार्य चंद्रभान सिंह चंदेल (माध्यमिक)।

महोबा जिले के मृत कर्मी
प्रधानाध्यापक मनीष मोजिस, सहायक अध्यापक शिवबली सिंह, प्रेमचंद्र अहिरवार, राहुल वर्मा, संतोष कुमार प्रजापति, शिक्षामित्र युगराज सिंह यादव, प्रचारक रजनीश गुप्ता (सभी बेसिक शिक्षा), मनोज कुमार बिंद (जल निगम), मोहम्मद जमील अख्तर (माध्यमिक), पीजी टीचर अवधेश कुमार (माध्यमिक), अधिशासी अभियंता ब्रजबिहारी अग्रवाल (पीडब्ल्यूडी), लैब सहायक दिलीप सिंह (उच्च शिक्षा), योगेंद्र कुमार वर्मा (ग्राम्य विकास)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed