फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   43 thousand rupees and jewelry stolen

सेंध लगाकर 43 हजार रुपये व जेवर की चोरी

Fri, 20 Sep 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
43 thousand rupees and jewelry stolen
चोरों द्वारा लगाई गई सेंध के बारे में बताती विधवा प्रेमा। - फोटो : BANDA
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे किनारे विधवा मजदूर पेशा महिला के मकान में चोरों ने सेंधमारी कर हजारों रुपये और जेवर पार कर दिए। विधवा नवरात्र पर नवदुर्गा प्रतिमा स्थापित करने के लिए मूर्ति खरीदने को उसी दिन बैंक से 25 हजार रुपये निकालकर लाई थी। इस रकम सहित पुत्रियों के 18 हजार रुपये भी चोरी हो गए।
विज्ञापन

घटना शहर के केवटरा बैरियर के पास की है। यहां रह रही प्रेमा पत्नी गया प्रसाद द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया है कि बीती रात वह अपनी पुत्री व बहन के साथ घर के आंगन में सो रही थी। रात में किसी समय अज्ञात चोर पक्की दीवार में सेंध लगाकर अंदर दाखिल हुए और कमरे में रखे बक्शे का ताला तोड़कर मूर्ति खरीदने के लिए बैंक से निकाले 25 हजार रुपये, पुत्री रजनी के 5000 रुपये, पुत्री नीतू के 8000 रुपये और बहन कल्ली के 5000 रुपये तथा चांदी की पायल पार कर दी।
विज्ञापन

बक्से का अन्य सामान वहीं बाहर फेंककर चोर फरार हो गए। बलखंडी नाका चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि चोरों की सुरागरशी के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरेशाम ताले तोड़कर लाखों की चोरी
नरैनी। बारिश के बीच सरेशाम चोरों ने घर में धावा बोलकर 72 हजार रुपहये और कई लाख रुपये जेवर पार कर दिए। घटना शुक्रवार को शाम करीब 5 बजे की है। यहां पटेल नगर निवासी प्रमोद करवरिया परिजनों के साथ दरवाजे पर बैठे थे। बारिश हो रही थी।

करीब आधा घंटे बाद वह अंदर गए तो ऊपरी मंजिल में कमरे का ताला और दरवाजे खुले मिले। कमरे में रखे बक्से से लगभग 200 ग्राम सोना और दो किलो चांदी के जेवर तथा 72 हजार रुपये नदारद थे। टीवी टूटा पड़ा था। गृह स्वामी की सूचना पर कोतवाली प्रभारी दीपक कुमार पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके पूर्व 19 अगस्त यहां किदवई नगर में रामविलास गुप्ता के घर से शाम को ही लगभग 10 लाख रुपये की चोरी हुई थी। उसका भी आज तक खुलासा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed