फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   42 suspects received further clean chit

42 संदिग्ध लोगों को और मिली क्लीनचिट

Fri, 24 Apr 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
42 suspects received further clean chit
बांदा। संदिग्ध लोगों के भेजे जा रहे नमूनों में निगेटिव रिपोर्ट आने का सिलसिला जारी है। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि शुक्रवार को झांसी मेडिकल कालेज लैब से आई सभी 42 रिपोर्ट निगेटिव रहीं। एक दिन पूर्व 23 अप्रैल को भी सभी 81 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। अब तक कुल मिलाकर 343 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। मौजूदा समय में मात्र एक पॉजिटिव केस है, जिसका छठवां नमूना शुक्रवार को जांच के लिए भेजा गया है। दो अन्य पॉजिटिव की निगेटिव रिपोर्ट आ चुकी हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को निगेटिव रिपोर्ट में मेडिकल कालेज के एक डाक्टर भी शामिल हैं। शेष ग्रामीण या पॉजिटिव लोगों के परिजन हैं। इनमें कई महिलाएं हैं। शुक्रवार को भी 20 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। उधर, जिला अस्पताल में शुक्रवार को 271 मरीजों ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन

इनमें बुखार के 23 व सर्दी-खांसी के 9 मरीज शामिल थे। इसी तरह ट्रामा सेंटर में बुखार से ग्रस्त 5 मरीजों को भर्ती किया गया है। चिकित्साधिकारी डॉ. विनीत सचान ने बताया कि कानपुर और भोपाल से घर लौटे छह युवाओं को चेकअप के बाद क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर के परिजनों को मेडिकल कालेज से छुट्टी
बेंदाघाट। 16 वर्षीय किशोर के पॉजिटिव पाए जाने के बाद क्वारंटीन और सीज किए गए रजवा डेरा में किशोर के भाई, चाचा-चाची, दादी, बाबा और दो बालिकाओं को मेडिकल कालेज से वापस लाकर घर में ही होम क्वारंटीन किया गया है।

यह तीन दिनों से मेडिकल कालेज में थे। गुरुवार को किशोर की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद इन्हें वापस घर भेजा गया। उधर, प्रभारी चिकित्साधिकारी नीरज सिंह पटेल ने टीम के साथ रजवा डेरा सहित भूखन डेरा, संता डेरा, गया डेरा, रामऔतार डेरा आदि में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। लेखपाल रामकुमार साहू के मुताबिक गांव में छह लेखपाल लोगों को जरूरी वस्तुएं पहुंचा रहे हैं। पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed