फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   शैक्षिक भ्रमण में छात्राओं ने कामतानाथ परिक्रमा की

शैक्षिक भ्रमण में छात्राओं ने कामतानाथ परिक्रमा की

Fri, 04 Jan 2019 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
शैक्षिक भ्रमण में छात्राओं ने कामतानाथ परिक्रमा की
बबेरू/तिंदवारी (बांदा)। जीजीआईसी की छात्राओं ने ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट का शैक्षणिक भ्रमण किया। पुस्तकालय, शिक्षण कक्षाओं, कंप्यूटर कक्ष, रजत जयंती भवन गांधी पार्क को देखा। कामदगिरि की परिक्रमा की और ऐतिहासिक महत्व की जानकारियां लीं। भ्रमण में प्रधानाचार्य तारा वर्मा, दीपक यादव, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



उधर, इंद्रपाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पवैया के छात्रों ने मां मढ़ीदाई मंदिर, सीएचसी, सीओ व कोतवाली का भ्रमण कर चिकित्साधीक्षक डॉ. अनवर, चिकित्साधिकारी डॅा. सुधा सिंह, डॉ. बृजेंद्र भारतीय, क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप, कोतवाल प्रभारी आनंद कुमार सिंह से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस अवसर पर शिक्षक सत्यनारायण, उदयभान यादव, बच्चा आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा राजकीय हाईस्कूल, भदेहदू के छात्रों ने मुनीम सिंह महाविद्यालय का भ्रमण किया। प्राचार्य अवनीश कुमार से बीटीसी कोर्स के बारे में जानकारी ली। ब्लाक, कृषि विभाग कार्यालय भी देखा।
विज्ञापन


तिंदवारी जीजीआईसी की छात्राओं ने बांदा मेडिकल कालेज का भ्रमण किया। मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव ने आपरेशन थियेटर, ओपीडी, आईपीडी आदि की जानकारी दी। छात्राओं के प्रश्नों के जवाब दिए। इन लोगों ने राजकीय पुस्तकालय का भी भ्रमण किया। प्रधानाचार्य गीता मिश्रा सहित कीर्ति कसौंधन, बुद्धदेव आदि टीचर उपस्थित रहे। राजकीय हाईस्कूल, पखरौली के छात्रों ने बैंक, पुलिस चौकी, कृषि रक्षा इकाई का भ्रमण किया। यूपी-100 समेत 108, 102 आदि हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी ली। प्रधानाचार्य रविकरण सिंह समेत शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



-शैक्षणिक भ्रमण में छात्राओं ने कामदगिरि की परिक्रमा की
-तिंदवारी की छात्राओं ने मेडिकल कालेज देखा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed