{"_id":"5983678d4f1c1b98628b4592","slug":"41501783949-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण और भद्रा का प्रभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण और भद्रा का प्रभाव
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। रक्षाबंधन पर्व पर अबकी चंद्रग्रहण का प्रभाव रहेगा। राखी बांधने के लिए मुहूर्त का विशेष ध्यान रखना होगा। दिन में 11.30 से 1.52 बजे तक (2 घंटे 22 मिनट) के बीच राखी बांधी जा सकेगी।
ज्योतिषाचार्य पंडित उमाकांत त्रिवेदी के मुताबिक इस बार श्रावण पूर्णिमा पर रात 10.52 बजे श्रवण नक्षत्र मकर राशि पर खंड चंद्रग्रहण लग रहा है। यह मध्य रात्रि 12.48 बजे तक बना रहेगा। धर्मशास्त्रीय विधान के अनुसार चंद्रग्रहण से 9 घंटे और सूर्य ग्रहण में 12 घंटे पहले तक सूतक होता है।
रक्षा बंधन के दिन 7 अगस्त को दोपहर 1.53 बजे से चंद्रग्रहण का सूतक काल आरंभ हो जाएगा। भद्रा दिन में 11.30 बजे तक है। भद्रा व चंद्रग्रहण के सूतक से मुक्त अवधि सिर्फ सुबह 11.30 से दोपहर 1.52 बजे तक ही मिलेगी। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक भद्रा में रक्षा पर्व और फाल्गुनी दोनों ही वर्जित हैं।
विज्ञापन
क्योंकि भद्रा में श्रावणी मनाने से राजा का और फाल्गुनी पर प्रजा का अनिष्ट होता है। वहीं ग्रहण के सूतक काल में सिर्फ भगवान की आराधना ही की जाती है। इस बार श्रावण पूर्णिमा रक्षा बंधन 7 अगस्त को पड़ रहा है। पूर्णिमा की तिथि छह अगस्त की रात 9.56 बजे लग रही है। यह 7 अगस्त को रात 11.02 बजे तक रहेगी।
-सिर्फ 2 घंटा 22 मिनट मिलेंगे राखी के लिए
-7 अगस्त को सुबह 11.30 से 1.52 बजे तक शुभ
अमर उजाला ब्यूरो