फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   शव रिक्शे पर ले जाने के मामले में जीआरपी घेरे में

शव रिक्शे पर ले जाने के मामले में जीआरपी घेरे में

Sun, 09 Jul 2017 11:55 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
शव रिक्शे पर ले जाने के मामले में जीआरपी घेरे में
बांदा। बांदा-मानिकपुर रेल रूट पर मिले वृद्ध का शव रिक्शे पर पोस्टमार्टम हाउस भेजने के मामले में जीआरपी घिर गई है। एसडीएम सदर ने जांच में जीआरपी की लापरवाही पाई है। उधर, जीआरपी थानाध्यक्ष का कहना है कि रिक्शे पर शव वृद्ध के परिजन ले गए थे।
विज्ञापन


शनिवार की शाम बांदा-मानिकपुर रूट पर नहरपुर अतर्रा के पास मिले 70 वर्षीय वृद्ध का शव मिला था। शव पोस्टमार्टम हाउस रिक्शे पर भेजा गया था। यह मामला मीडिया में उछला तो डीएम ने एसडीएम सदर प्रहलाद सिंह को जांच के आदेश दिए। रविवार को एसडीएम ने जांच की।
विज्ञापन


उन्होंने जीआरपी थानाध्यक्ष इंद्रमोहन बडोला और प्रभारी सीएमओ से लिखित बयान लिए। शाम को डीएम को सौंपी जांच रिपोर्ट में जीआरपी थाना प्रभारी इंद्रमोहन बडोला के बयानों का हवाला देकर कहा कि मृतक की शिनाख्त हो चुकी थी। परिजन थाने आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी कांस्टेबलों को शव पोस्टमार्टम हाउस ले जाने के लिए प्राइवेट वाहन नहीं मिल पाया। इस पर मृतक के परिजन खुद शव को रिक्शे पर रखकर पोस्टमार्टम हाउस ले गए। एसडीएम ने जांच रिपोर्ट में लिखा है कि जीआरपी को चाहिए था कि मुक्तिधाम अथवा सीएमओ से संपर्क कर शव के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था कराते, लेकिन जीआरपी ने लापरवाही बरती।


यह भी लिखा कि जीआरपी थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि अज्ञात शव के निस्तारण और अंतिम संस्कार के लिए सरकार की ओर से 1000 रुपये खर्च की व्यवस्था है, लेकिन शिनाख्त हो जाने पर यह नियम नहीं लागू होता। परिजन ही अंतिम संस्कार करते हैं। उधर, प्रभारी सीएमओ भगवती प्रसाद ने अपने बयान में कहा है कि जिला अस्पताल में मृत्यु होने पर ही शव को परिजनों या पोस्टमार्टम के लिए शव वाहन नि:शुल्क उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। सीएमओ ने इसका शासनादेश भी संलग्न किया है।

-डीएम के आदेश पर एसडीएम ने जांच कर सौंपी रिपोर्ट
-शनिवार की शाम रेलवे ट्रैक पर मिला था वृद्ध का शव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed