{"_id":"68aa111fd0e796cd470c15cf","slug":"40-children-of-atal-residential-school-are-affected-by-viral-fever-banda-news-c-212-1-sknp1006-132128-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: वायरल बुखार की चपेट में आए अटल आवासीय विद्यालय के 40 बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: वायरल बुखार की चपेट में आए अटल आवासीय विद्यालय के 40 बच्चे
विज्ञापन
फोटो 14- जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में कतारबद्ध खड़े बीमार छात्र। संवाद
बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के अटल आवासीय विद्यालय, अछरौड़ में वायरल बुखार फैल गया। इसकी चपेट में आकर 40 छात्र बीमार हो गए। शनिवार को स्कूल स्टाफ बच्चों को एंबुलेंस से लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके गुप्ता ने बच्चों का इलाज किया।
अटल आवासीय विद्यालय, अछरौड़ के फार्मासिस्ट महेश कुमार गुप्ता व पुष्पराज सिंह ने बताया कि विद्यालय में 640 बच्चे पंजीकृत हैं। चार दिनों से बच्चे वायरल बुखार की चपेट में हैं। उन्होंने सीएमओ डॉ. विजेंद्र सिंह को सूचना दी है। उन्होंने विद्यालय में स्वास्थ्य टीम भेजी है। वहां बच्चों का परीक्षण किया गया है।
इसके अलावा शनिवार को 40 बच्चों को लेकर वह जिला अस्पताल आए हैं। बच्चों का बाल रोग विभाग के डॉ. आरके गुप्ता ने परीक्षण कर दवाएं दीं। इनमें कक्षा आठ के मयंक, कक्षा सात के हरगोविंद, कक्षा नौ के प्रांशुल, कक्षा 10 के शनि, कक्षा छह के अंकुर, कक्षा सात के अनस, कक्षा छह के रविशंकर, कक्षा आठ के राज, कक्षा 10 के विकास, कक्षा सात के अभिषेक, कक्षा 10 के मयंक, कपिल, दयानंद, कक्षा सात के विवेक समेत 40 बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन
बच्चाें के बीमार होने की जानकारी मिलते ही सीएमओ डॉ. विजेंद्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, एसडीएम सदर नमन मेहता, सीएमएस डॉ. के कुमार, शहर कोतवाल बलराम सिंह आदि ने मौके पर पहुंचकर बच्चों का हालचाल लिया। इसके बाद वापस एंबुलेंस से विद्यालय भेजा गया।
आवासीय विद्यालयों में होगी जांच
जिलाधिकारी ने मेडिकल टीम गठित कर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। अटल आवासीय विद्यालय अछरौड़ में वायरल बुखार फैलने पर जिलाधिकारी जे.रीभा ने सतर्क हो गईं। डीएम ने जनपद के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों, आश्रम पद्धति विद्यालयों में अध्ययनरत व आवासित बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मेडिकल टीमों को गठन करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि आवासीय विद्यालयों में स्वास्थ्य टीम भेजकर वायरल संक्रमण से बचाव व उपचार का कार्य करें। सभी विद्यालयों में मच्छरों से बचाव के लिए सफाई व फागिंग कराई जाए। इसके लिए नगर पालिका और नगर पंचायतों को निर्देश दिए हैं। बेसिक शिक्षा, समाज कल्याण एवं श्रम विभाग की ओर से संचालित विभिन्न आवासीय विद्यालयों में बच्चों के खान-पान एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिए जाने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं।