{"_id":"5e346be28ebc3e4ae33fe0e4","slug":"4-4-billion-district-plan-approved-banda-news-knp541721882","type":"story","status":"publish","title_hn":"4.4 अरब की जिला योजना मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4.4 अरब की जिला योजना मंजूर
विज्ञापन
4.4 billion district plan approved
- फोटो : BANDA
बांदा। अगले वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए जिला योजना समिति ने 4 अरब 4 करोड़ 36 लाख रुपये लागत वाली योजनाओं को मंजूरी दे दी है। यह पिछले साल से 34.74 करोड़ रुपये ज्यादा है।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक जिला प्रभारी और राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत की अध्यक्षता में हुई। इसमें कृषि विकास कार्यों के लिए 23 करोड़ 12 लाख 80 हजार रुपये, वनीकरण के लिए 9 करोड़ 35 लाख 72 हजार रुपये, रोजगार के लिए 97 करोड़ 6 लाख 29 हजार रुपये, संपर्क मार्गों के लिए 43 करोड़ 63 लाख 45 हजार रुपये, पंचायती राज विभाग के लिए 4 करोड़ 36 लाख 50 हजार रुपये, स्वच्छता कार्यों के लिए 4 करोड़ 69 लाख 53 हजार रुपये, शिक्षा के लिए 14 करोड़ 93 लाख 86 हजार रुपये और चिकित्सा के लिए 9 करोड़ 69 लाख रुपये प्रस्तावित किए गए हैं।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बुंदेलखंड विकास के लिए कृत संकल्पित है। यहां जैविक और गो आधारित खेती की जरूरत है। उन्होंने बाईपास की जमीन अधिग्रहण का काम प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि लेखपाल अपने दायित्वों का समय से निर्वहन नहीं कर रहे। इनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। डीएम हीरालाल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों ने जो प्रस्ताव दिए हैं उन्हें जिला योजना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा ने जिला योजना के परिव्यय के बारे में बताया। अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव बघेल ने विभागवार परिव्यय बताए। बैठक में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह व संतोष कुमार गुप्ता, विवेकानंद, परियोजना निदेशक आरपी मिश्र, उप निदेशक एके सिंह (कृषि), भूपेंद्र सिंह यादव (सूचना), डीपीआरओ संजय यादव, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन डीएन यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी कुमारी शारदा सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।