फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   374 students absent from scholarship exam

Banda News: छात्रवृत्ति परीक्षा से 374 छात्र-छात्राएं गैरहाजिर

Sun, 10 Nov 2024 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
374 students absent from scholarship exam
बांदा। शहर के चार परीक्षा केंद्रों में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा रविवार को कराई गई। इसमें सफल परीक्षार्थियों को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

शहर के आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्रवृत्ति परीक्षा कराई गई। इसके लिए 1901 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें 1527 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 374 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। नियत समय पर परीक्षा शुरू हुई। बताया गया कि परीक्षा में सफल कुल 156 छात्रों को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से कक्षा 9 से 12 तक प्रत्येक वर्ष 12 हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed