{"_id":"5ec414f08ebc3e9085018364","slug":"3559-migrant-laborers-brought-two-special-trains-from-surat-banda-news-knp5609382141","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरत से दो विशेष ट्रेनें लाईं 3559 प्रवासी मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरत से दो विशेष ट्रेनें लाईं 3559 प्रवासी मजदूर
विज्ञापन
ट्रेन से आए प्रवासी मजदूरों की दूर से यूं थर्मल स्क्रीनिंग करता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : BANDA
बांदा। रोजी-रोटी के लिए सूरत पलायन कर गए 3559 प्रवासी मजदूर मंगलवार को यहां वापस आ गए। उन्हें दो विशेष श्रमिक ट्रेनें लेकर आईं। इनमें 2479 मजदूर बुंदेलखंड के थे। शेष मजदूर प्रदेश के 25 अन्य जनपदों के हैं। उन्हें बसों से उनके गृह जनपदों को रवाना कर दिया गया है। यहां अब तक 15 स्पेशल ट्रेनों से मजदूर आ चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा आठ ट्रेनें सूरत से आई हैं। अब तक करीब 19 हजार मजदूर ट्रेनों से यहां आ चुके हैं।
मंगलवार की सुबह पहली ट्रेन 8 बजे और दूसरी ट्रेन दोपहर 12:45 बजे यहां पहुंची। इनमें सर्वाधिक 1591 मजदूर बांदा जनपद के थे। चित्रकूट के 429, हमीरपुर के 338, महोबा के 74, जालौन के 46 व झांसी का एक श्रमिक शामिल है। इन सभी को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-दो पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ उतारा गया।
उधर, मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग के नाम पर महज औपचारिकता निभाई गई। स्वास्थ्य कर्मी कई फिट दूर से थर्मल स्क्रीनिंग का उपकरण मजदूरों की ओर तानकर स्क्रीनिंग की रस्म अदायगी करते रहे। तहसीलदार अवधेश कुमार निगम ने बताया कि प्लेटफार्म में मजदूरों को नाश्ता-पानी भी दिया गया। उन्हें राज्य सड़क परिवहन निगम की 60 बसों से उनके गृह जनपद/गांव रवाना किया गया।
विज्ञापन
यूपी के इन जनपदों के आए मजदूर : कानपुर-70, इटावा-6, कौशांबी-16, सुल्तानपुर-21, उन्नाव-60, इलाहाबाद-39, बहराइच-30, फैजाबाद-53, रायबरेली-40, प्रतापगढ़-29, आजमगढ़-10, देवरिया-20, गोरखपुर-12, मऊ-8, गाजीपुर-23, वाराणसी-16, लखनऊ-1, बाराबंकी-7, अंबेडकर नगर-14, महाराजगंज-2, अमेठी-7, सिद्धार्थनगर-1, गोंडा-6, चंदौली-4 और मध्य प्रदेश के 11 श्रमिक शामिल हैं।