{"_id":"081c6e607ceab8eef769ed2a4722671c","slug":"352-patients-examined-by-doctors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टरों ने की 352 मरीजों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टरों ने की 352 मरीजों की जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 06 Dec 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में आंख,
विज्ञापन
दांत और पेट से संबंधित बीमारियों से पीड़ित मरीजों की भीड़ जुटी। विशेष
चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें सलाह दी।
छावनी मोहल्ला स्थित हजरत मौलाना सिद्दीक मेमोरियल अस्पताल में रविवार को स्वास्थ्य शिविर में 352 मरीजों ने स्वास्थ्य की जांच कराई।
राजकीय मेडिकल कालेज, बांदा के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. मकसूद हुसैन खां व ने नेत्र से संबंधित 118 मरीजों की जांच की। चश्मा का नंबर और दवाएं लिखीं और मोतियाबिंद से संबंधित मरीजों को आपरेशन की सलाह दी।
दंत चिकित्सक डा. श्रवण कुमार तिवारी और डा. अनस हुसैन ने दांत से संबधित 32 मरीज देखे। मेडिकल कालेेज झांसी के पूर्व वरिष्ठ सर्जन डा. भूपेंद्र सिंह ईएनटी से संबंधित 64 मरीजों की जांच और उपचार किया।
दिल्ली से आए डा. मोतीलाल ने 68 और मेडिकल कालेज इंदौर के पूर्व वरिष्ठ सर्जन डा. राजवीर चौरसिया ने पेट से संबंधित 70 मरीजों की जांच की और उपचार संबंधित सलाह दी। मेमोरियल अध्यक्ष डा. नजीर बख्श इत्यादि मौजूद रहे।