{"_id":"1249b510807baad2fc4bcf841eab45f4","slug":"35-students-injured-in-trolley-overturns-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राली पलटने से परीक्षा केंद्र देखने जा रहे 35 छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राली पलटने से परीक्षा केंद्र देखने जा रहे 35 छात्र घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 18 Feb 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा केंद्र में अपनी सीटें देखने जा रहे छात्रों से भरे ट्राली नेशनल हाइवे पर पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 35 छात्र घायल हो गए। इनमें सात को गंभीर चोटें आईं। उन्हें जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
बुधवार को शुकुल कुआं स्थित आवासीय इंटर कालेज के 10वीं और 12वीं के छात्र बृहस्पतिवार से शुरू हो रहीं बोर्ड परीक्षा में अपने परीक्षा केंद्र सीट देखने अतर्रा जा रहे थे। यह सब एक ट्रैक्टर ट्राली पर सवार थे।
विज्ञापन
सुबह करीब 11 बजे नेशनल हाइवे पर डिंगवाही गांव के नजदीक सामने से आ रहे किसी वाहन को साइड देते समय ट्रैक्टर सड़क से नीचे उतर गया और असंतुलित होकर ट्राली पलट गई। उस पर सवार सभी छात्र दब गए। चीख पुकार मच गई। कुछ ही देर में पहुंची पुलिस और राहगीरों ने घायल छात्रों को एंबुलेंस ने जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
इनमें कमलेश (17) निवासी नरैनी, यासीन खां (17) इंदिरा नगर, विक्रम (17) और शैलेंद्र (17) शुकुल कुआं, तसलीम (16) गोयरा मुगली और लक्ष्मी (17) छतरपुर तथा ट्रैक्टर चालक हीरालाल (45) देवरार गांव शामिल हैं। अन्य घायलों को भी अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर रवाना कर दिया गया। जिला अस्पताल में सिर्फ नायब तहसीलदार गिरिवर सिंह और विद्यालय के अध्यापक ही पहुंचे।