फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   34 advocates in the Bar's election

बार के चुनाव में 34 अधिवक्ता मैदान में

Fri, 25 Jan 2019 11:46 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Published by: ASIF ASIF Updated Fri, 25 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
34 advocates in the Bar's election
नामांकन दाखिल करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला

जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव की सरगर्मियां शुरू हो गईं। शुक्रवार को नामांकन दाखिल किए गए। विभिन्न पदों और कार्यकारिणी के लिए तीन दर्जन नामांकन दाखिल हुए। सबसे प्रतिष्ठापूर्ण अध्यक्ष पद पर 3 और महासचिव के लिए 8 नामांकन दाखिल हुए हैं। एल्डर्स कमेटी ने जांच में कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव (प्रकाशन) का एक-एक नामांकन अवैध घोषित कर खारिज कर दिया। संयुक्त सचिव (प्रशासन) व संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) में एक-एक नामांकन होने और वरिष्ठ कार्यकारिणी व कनिष्ठ कार्यकारिणी में निर्धारित 6-6 नामांकन होने से दोनों कार्यकारिणी में सदस्य निर्विरोध निर्वाचित होंगे। संयुक्त सचिव (प्रकाशन) का इकलौता पर्चा खारिज होने से इस पद का चुनाव फिलहाल खटाई में पड़ सकता है। 

विज्ञापन


अधिवक्ता संघ सभागार में पूरा दिन चुनाव की गहमागहमी रही। एल्डर्स कमेटी के समक्ष अध्यक्ष पद के लिए आशुतोषजी निगम, चंद्रमौलि शुक्ल और सुबीर सिंह ने नामांकन दाखिल किए। महासचिव पद के लिए राजेंद्र सिंह परिहार, शिवविलास सोनी, जयकरन, अरविंद कुमार पांडेय, अरुण कुमार सिंह, कुलदीप नारायण श्रीवास्तव, सत्यदेव त्रिपाठी और मुकेश कुमार शुक्ला ने पर्चे दाखिल किए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विनोद सिंह व शमशाद अहमद, सामान्य उपाध्यक्ष के दो पदों पर अशोक कुमार पाठक, उमाशंकर पाल व कमल सिंह गौतम ने नामांकन कराए हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए वीरेंद्र कुमार यादव व आदित्य कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए जगदीश सिंह, रामभरोसा त्रिवेदी तथा सुनील कुमार गुप्ता ने नामांकन कराया है। 
विज्ञापन


संयुक्त सचिव (प्रशासन) के लिए आलोक कुमार राणा, संयुक्त सचिव (प्रकाशन) के लिए मोहम्मद असलम खां और संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) के लिए मोरध्वज सिंह के मात्र एक-एक पर्चे दाखिल हुए हैं। 6 सदस्यीय वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए भी मात्र 6 नामांकन होने से सभी निर्विरोध हो सकेंगे। नामांकन कराने वालों में परवेज अजीज खां, ब्रजेंद्र सिंह, विजय उपाध्याय, दिनेश कुमार, विष्णुचरन पांडेय और सुनील कुमार गुप्ता शामिल हैं। इसी तरह 6 सदस्यीय कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए भी मात्र 6 नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचित होने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें मोहम्मद जाहिद, मोहम्मद जावेद अख्तर, छत्रपाल सिंह चंदेल, कौशलेंद्र शुक्ल, जावेद खां और प्रदीप कुमार यादव शामिल हैं। नामांकन पत्र इल्डर्स समिति अध्यक्ष मनमोहन ंसिंह, सदस्य हरिभजन गुप्त, लखन  स्वरूप पांडेय, चंद्रमोहन कृष्ण मौन व हरिप्रसाद अवस्थी ने प्राप्त किए। नामांकन प्रक्रिया प्रात: 11 से शाम 4 बजे तक चली। इसके फौरन बाद नामांकन पत्रों की जांच हुई। जांच में कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी रामभरोसा त्रिवेदी और संयुक्त सचिव (प्रकाशन) में मोहम्मद असलम खां के नामांकन अवैध घोषित कर खारिज कर दिए गए। 28 जनवरी सोमवार को दोपहर एक से शाम 4 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed