{"_id":"5f3038818ebc3e3cdf0448da","slug":"331-left-b-ed-entrance-exam-in-banda-banda-news-knp5759760200","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा में 331 ने छोड़ी बीएड की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा में 331 ने छोड़ी बीएड की प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
331 left B.Ed entrance exam in Banda
- फोटो : BANDA
बांदा। संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा रविवार को शहर के 5 केंद्रों में हुई। विभिन्न जिलों से आए परीक्षार्थियों ने दो पालियों में परीक्षा दी। पंजीकृत 2020 परीक्षार्थियों में 331 अनुपस्थित रहे।
दो-दो घंटे की दो प्रश्नपत्रों में परीक्षार्थियों से 100-100 प्रशभन पूछे गए। सभी प्रशभन बहुविकल्पीय थे। परीक्षा के बाद ओएमआर शीट के साथ प्रश्नपत्र भी जमा करा लिया गया। दोनों प्रश्नपत्रों में विज्ञान, गणित, हिंदी और सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए।
डीआईओएस विनोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला महाविद्यालय में पंजीकृत 500 में 110, आश्रम पद्धति विद्यालय में 240 में 34, जीजीआईसी में 500 में 62, कृषि विश्वविद्यालय में 500 में 108 और नगर पालिका बालिका इंटर कालेज में 280 पंजीकृत में 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बताया कि परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्ण रही। कुछ विद्यालयों में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था न होने पर जनरेटर चलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञान और गणित के प्रश्नपत्र थे कठिन
बांदा। बीएड प्रवेश परीक्षा में एक प्रश्न यह भी था कि नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री की शपथ किस दिन ली? बड़ी संख्या में परीक्षार्थी यह तारीख सही नहीं बता पाए। अतर्रा के परीक्षार्थी सत्यम साहू ने बताया कि सामान्य ज्ञान के सवाल सरल थे, लेकिन विज्ञान व गणित के सवाल काफी कठिन थे।
यह भी बताया कि प्रश्नपत्रों की प्रिंटिंग में भी गड़बड़ी रही। कई अंक तो समझ में ही नहीं आ रहे थे। कमोवेश यही बात बबेरू के हेमंत कुमार ने कही। महिला महाविद्यालय में परीक्षा देकर निकली बड़ोखर गांव (बांदा) की अनीता ने बताया कि कक्ष में रोशनी पर्याप्त नहीं थी। पंखे बंद होने से पसीने से तर-बतर रहकर परीक्षा दी।

331 left B.Ed entrance exam in Banda- फोटो : BANDA