फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   32 people hit by Corona

कोरोना की चपेट में आए 32 लोग

Fri, 14 Aug 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
32 people hit by Corona
बांदा। कोरोना वायरस लगातार पांव पसार रहा है। संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। गुरुवार को दो चरणों में आई जांच रिपोर्ट में 32 लोगों को पॉजिटिव पाया गया। इनमें 12 महिलाएं हैं। ज्यादातर संक्रमित बांदा शहर के हैं। इनकी संख्या लगभग 20 है। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने इसकी पुष्टि की है। अब जिले में संक्रमित होने वालों की कुल संख्या 446 हो गई है। मौजूदा में 131 सक्रिय मरीज हैं। शेष स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन

सुबह आई जांच रिपोर्ट में 14 पॉजिटिव थे। इनमें बांदा शहर के कटरा के ती, गायत्री नगर के दो, अतर्रा के दो, कालूकुआं और इंदिरा नगर व शंभू नगर और चिलेहटा गांव का एक-एक पॉजिटिव शामिल है।
विज्ञापन

इन सभी का नमूना गुरुवार को लिया गया था। देर शाम आई जांच रिपोर्ट में 18 संक्रमित पाए गए। इनमें अधिकांश शहर के हैं। छोटी बाजार, मर्दन नाका, गायत्री नगर के दो-दो, इंदिरा नगर, कालूकुआं और कटरा में एक-एक, अतर्रा में दो तथा चिलेहटा गांव में एक पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ नर्स का पुत्र पॉजिटिव
कमासिन। नवीन स्वास्थ्य केंद्र, बेर्रांव में स्टाफ नर्स के पुत्र को संक्रमित पाया गया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रसून जायसवाल ने बताया कि नर्स के पुत्र की मेडिकल कॉलेज में जांच कराई गई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पुत्र को नरैनी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। स्टाफ नर्स का मकान सहित मोहल्ला सील किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed