फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   32.8 mm of water rained in two days

दो दिन में बरसा 32.8 एमएम पानी

Thu, 24 Jun 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
32.8 mm of water rained in two days
बांदा/अतर्रा। दिनभर बादल और बारिश से बृहस्पतिवार को मौसम सुहावना रहा। उमसभरी चिपचिपी गर्मी से बेहाल लोगों ने राहत महसूस की। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, दो दिन में करीब 32.8 मिलीमीटर (एमएम) वर्षा हुई। झमाझम बारिश और बादलों से अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।
विज्ञापन

उधर, अतर्रा में भी झमाझम बारिश से लोगों ने राहत महसूस की। नालियां जाम होने से गंदा पानी सड़कों और गलियों में भरा रहा।
केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, बुधवार को 12 एमएम और बृहस्पतिवार को 20.8 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। हालांकि, अब तक हुई बारिश से नदियों पर कोई फर्क नहीं पड़ा। बृहस्पतिवार को केन नदी का जल स्तर 93.96 मीटर और यमुना नदी का जल स्तर 83.88 मीटर रहा। इन दोनों नदियों में खतरे का निशान क्रमश: 104 व 100 मीटर है। उधर, दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश और बादलों से अधिकतम तापमान पर असर पड़ा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 39 डिग्री सेल्सियस से घटकर 34 डिग्री हो गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा। उधर, अतर्रा में बुधवार को एक घंटे की झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की है। नालियों के चोंक होने से जगह-जगह गंदगी रही। सड़कें व गलियां जलमग्न रहीं। बांदा रोड, चौक बाजार, चूड़ी गली, ब्रम्हा नगर की ममता द्विवेदी, कल्पना, प्रार्थना, सतरूपा अवस्थी, सिया प्यारी, विनोदिनी, प्रियंका बाजपेयी, अनीता तिवारी, प्रभा चौरिहा ने प्रशासक अवधेश निगम से अभियान चलाकर सफाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली गिरने से महिला, दो भैंसों की मौत
अतर्रा/ओरन। बदौसा क्षेत्र के शाहपुरसानी गांव निवासी बल्ली की पत्नी गौरा रैकवार (45) की बुधवार को शाम बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। वह खेत में भैंस चरा रही थी। तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। तभी तेज धमाके के साथ उस पर बिजली गिर गई।

थाना प्रभारी अकरम खां ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उधर, बिसंडा क्षेत्र के सिंहपुर गांव के मजरा अमिलिहा पुरवा में बिजली गिरने से दो भैंसें मर गईं। बलवीर व टेकचंद्र की भैंस बृहस्पतिवार को दोपहर खेत चर रही थीं। तभी बिजली गिर गईं। लेखपाल जगदीश पटेल व ग्राम प्रधान राममिलन शिवहरे ने मुआयना किया और मदद का भरोसा दिलाया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed