फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   शबे बरात आज, कब्रों और मजारों पर जश्ने चिरागां

शबे बरात आज, कब्रों और मजारों पर जश्ने चिरागां

Fri, 19 Apr 2019 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
शबे बरात आज, कब्रों और मजारों पर जश्ने चिरागां
इस्लामी कलेंडर के शाबान माह की 15वीं रात को मनाई जाने वाली शबे बरात शनिवार (20 अप्रैल) को मनाई जाएगी। शुक्रवार को पूर्व संध्या पर मजारों और कब्रिस्तानों की सफाई करके उन्हें रंगरोगन और बिजली की रोशनी से जगमग कर जश्ने चिरागा किया गया।
विज्ञापन

शब-ए-बरात पर अकीदतमंद मुस्लिम घरानों में विशेष प्रकार के हलुवा बनाए जाते हैं।


अपने पूर्वजों की याद में फातेहा ख्वानी होती है। इस रात को काफी अहम बताया गया है। रातभर लोग जागकर इबादत करते हैं। आल इंडिया काजी बोर्ड के नायब सदर मौलाना सैय्यद मुमताज रब्बानी ने कहा कि इस रात इबादत करने वालों के गुनाह माफ होते हैं।
विज्ञापन



साथ ही अगले पूरे साल में होने वाली मौत और जन्म के फैसले होते हैं। यहां तक कि हर इंसान का पूरा बजट तय कर दिया जाता है। बताया कि पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद का एक दांत उहद की जंग में शहीद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर सुनकर उनके अनुयायी उवैस करनी जो उनसे काफी दूर थे, ने नबी की मोहब्बत और अकीदत में अपने सभी दांत तोड़ लिए थे। यह दिन शबे बरात का था। उन्हें खाने के लिए पतला हलुवा दिया जाता था। इसीलिए शबे बरात में हलुवे की फातेहा होती है।


मौलाना मुमताज रब्बानी ने कहा कि शबे बरात पर कब्रों और मजारों पर जाकर सलाम और फातेहा पेश करना सुन्नत है। लेकिन औरतों का कब्रों पर जाना सख्त गुनाह है। जो औरतें कब्रों पर जाती हैं उन पर लानत पड़ती है।

औरतों को चाहिए घर में ही फातेहा पढ़ें। यह भी कहा कि कब्रों से हरे घास और पेड़ नहीं हटाना चाहिए। जिस कब्र में हरियाली होती है उसमें दफन मुर्दे के अजाब में कमी होती है।


मौलाना मुमताज ने यह भी कहा है कि कब्रों के ऊपर अगरबत्ती या आग न जलाएं। सिर्फ खुशबू के लिए इत्र का इस्तेमाल करें। अगरबत्ती जलाएं तो कब्र से दूर जलाएं। कब्रों पर फातेहा पढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed