{"_id":"5c87f11ebdec2214645367a4","slug":"31552412958-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के देवता हैं बीएलओ, 90 फीसदी डलाएं वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के देवता हैं बीएलओ, 90 फीसदी डलाएं वोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बूथ स्तरीय आफीसर (बीएलओ) चुनाव के देवता हैं। बूथों की जानकारी उन्हें सबसे ज्यादा है। सच्चे मन से वह अपनी इस जानकारी का उपयोग कर लेंगे तो 90 फीसदी मतदान का लक्ष्य जरूर पूरा होगा। यह बात जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम हीरा लाल ने कही। साथ ही 90 फीसदी से अधिक मतदान का संदेश देने वाले वाहन स्टीकर लांच किए।
कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण कार्य में लगे पर्यवेक्षकों की बैठक में डीएम ने कहा कि चुनौती पूर्ण होने के बावजूद 90 फीसदी से अधिक मतदान का लक्ष्य पूरा किया जा सकता है। यह काम चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन नामुमकिन नहीं। उन्होंने कहा वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में 52.69 प्रतिशत मतदान हुआ था।
वर्ष 2017 के विधान सभा चुनाव में 60 फीसदी वोट पड़े थे। अब टीम भावना से सभी कर्मी, अधिकारी और मतदाता जुटेंगे तो 90 फीसदी का लक्ष्य जरूर पूरा होगा। ऐसा होने से जनपद की पहचान देश में बनेगी। अच्छे जनप्रतिनिधियों का चुनाव होगा। उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव में सिर्फ सांसद ही नहीं बल्कि अप्रत्यक्ष रूप से प्रधानमंत्री का चुनाव होता है।
विज्ञापन
डीएम ने 90 प्रतिशत से अधिक मतदान संदेश वाले वाहन स्टीकर वाहन में लगाकर इसकी शुरुआत की। दिव्यांग मतदाताओं से कहा वोटर लिस्ट में उनकी संख्या 9361 दर्ज है। शत-प्रतिशत मतदान करें। बैठक में एडीएम संतोष बहादुर सिंह, रिटायर्ड सीडीओ हीरालाल, उप निदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह यादव, सीटीओ विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।
उधर, अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह ने सभी राजनीतिक दलों से आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करने को कहा है। खबरदार किया है कि इसका उल्लंघन करने पर कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि अब तक 398 वॉल राइटिंग, 2143 पोस्टर, 1044 बैनर तथा 2664 अन्य प्रचार सामग्री हटाई गई है।
मतदान का लक्ष्य पूरा होने से मिलेगी नई पहचान, डीएम ने लांच किया 90 प्लस लक्ष्य का स्टीकर
दिव्यांगों से भी शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान
अमर उजाला ब्यूरो