फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   जल निगम कर्मियों का धरना

जल निगम कर्मियों का धरना

Fri, 01 Mar 2019 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
जल निगम कर्मियों का धरना
बांदा। सप्तम वेतनमान और जल निगम को शासकीय विभागीय में परिवर्तित किए जाने की मांग लेकर उत्तर प्रदेश जल निगम संयुक्त समिति ने शुक्रवार से यहां असहयोग आंदोलन और धरना शुरू कर दिया। 5 मार्च को निगम के लखनऊ मुख्यालय में बेमियादी अनशन होगा।
विज्ञापन


जल निगम कार्यालय परिसर में आयोजित धरने में प्रांतीय महामंत्री एसके सिंह और बांदा इकाई अध्यक्ष विजयराम ने कहा कि तीन मांगों के समर्थन में समिति ने प्रदेश व्यापी आंदोलन शुरू किया है। मांगें पूरी न होने तक यह जारी रहेगा। कहा कि अन्य शासकीय विभागों में लागू सातवें वेतनमान संबंधी शासनादेश 2016 को जल निगम में भी लागू किया जाए।
विज्ञापन


जल निगम को पूर्ववत सरकारी विभाग में परिवर्तित करने और यह प्रक्रिया चलने तक पेंशन एवं वेतन कोषागार से दिए जाने की मांग की। पहली जनवरी 2006 से 11 मार्च 2010 तक का छठवें वेतनमान का एरियर देने की भी मांग की। धरने में जीपी शैलेंद्र, सपनीश श्रीवास्तव, दिनेश कुमार चतुर्वेदी, शैलेंद्र कुमार सेंगर, दिनेश कुमार, शिवसागर सिंह, चुन्नू, रामदयाल, सुभाष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed