फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   ठंड से दो और की मौत

ठंड से दो और की मौत

Wed, 16 Jan 2019 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
ठंड से दो और की मौत
बांदा। न्यूनतम पारे में दो डिग्री की गिरावट के बीच पछुआ हवाओं ने शीत लहर का कहर जारी रखा। न्यूनतम पारा 5 और अधिकतम पारा 22 डिग्री रिकार्ड किया गया। उधर, ठंड से दो और मौतें हो गईं।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री पर ही टिका रहा। पहाड़ी इलाकों में बर्फ और बारिश का असर पूरे बुंदेलखंड में हैं। बुधवार को हवाएं दो से तीन किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पश्चिम से पूरब की ओर चलती रहीं। ठंड से जनजीवन और पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शीत लहर से फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं। ठंड का प्रकोप जारी रहेंगा। फिलहाल कोहरा की संभावना नहीं है।
विज्ञापन


उधर, ठंड से शहर के पदमाकर चौराहा निवासी सुनीता (40) पत्नी ज्वाला प्रसाद की मंगलवार की रात हालत बिगडने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अंडौली गांव में सूरजपाल (75) पुत्र शिवप्रसाद की मंगलवार को ठंड से हालत बिगडने पर सीएचसी लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, ठंड से बीमार होने वालों में शहर के निम्नीपार निवासी रज्जू की 11 वर्षीय पुत्री रोशनी, चहितारा गांव में नरेश (36) पुत्र रामनाथ और बबेरू क्षेत्र के भदवारी गांव की प्रभावती (35) पत्नी ललक ठंड से बीमार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed